एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने लॉन्च किया स्वदेशी सैटेलाइट, हो गया ट्रोल, यूजर्स बोले- पानी की टंकी...

PM Shehbaz Sharif Post : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस सैटेलाइट की तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इसे ‘देश के लिए गर्व का पल’ बताया.

Pakistan Indigenous Satellite EO-1 : पाकिस्तान का पहला स्वदेशी सैटेलाइट EO-1 लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गया है. दरअसल, पाकिस्तान ने शुक्रवार (17 जनवरी) को अपने पहले स्थानीय रूप से विकसित इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (EO-1) सैटेलाइट को लॉन्च किया है. पाकिस्तान ने अपने सैटेलाइट को चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया है, लेकिन इस सैटेलाइट के लॉन्च होने के तुरंत बाद ही लोग सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल करने लगे. लोग इस सैटेलाइट की तुलना ‘पानी की टैंकर’ से कर रहे हैं. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस सैटेलाइट के मीम्स और चुटकलों की बौछार आ गई है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शेयर की तस्वीर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस सैटेलाइट की तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इसे ‘देश के लिए गर्व का पल’ बताया. पीएम शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान ने चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से अपने पहले स्वदेशी इलेक्ट्रो ऑप्टिकल (EO-1) सैटेलाइट को गर्व के साथ लॉन्च किया है.”

पाकिस्तान की पहले स्वदेशी सैटेलाइट के बारे में शरीफ ने लिखा, “फसल की पैदावार की भविष्यवाणी से लेकर शहरी विकास पर नजर रखने में EO-1 प्रगति की ओर हमारी यात्रा में एक लंबी छलांग है. SUPARCO के नेतृत्व में यह सैटेलाइट अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक में हमारे देश की बढ़ती क्षमताओं को दिखाता है.” इसके अलावा उन्होंने सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को भी बधाई दी.

वहीं, पाकिस्तान का उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी एक पोस्ट शेयर की सभी को बधाई दी है. और लॉन्च को पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और अंतरिक्ष विज्ञान में पाकिस्तान की बढ़ रही क्षमताओं का सबूत बताया.

लोगों ने किया ट्रोल, शहबाज की पोस्ट का उड़ाया मजाक

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के सोशल मीडिया पर इस सैटेलाइट की फोटो शेयर करते ही लोगों ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स इस सैटेलाइट को पानी के टैंकर से तुलना कर मजाक उड़ाने लगे.

एक एक्स यूजर शहबाज शरीफ के ट्वीट पर जबाव देते हुए लिखा, “हेलो शहबाज भाई, मोटर बंद कर दो. अब भर गया. पानी पूरे पड़ोस तक आ रहा है.” दूसरे यूजर ने पानी की टंकी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “बिल्कुल वैसी ही.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “अरे किसकी पानी की टंकी चुरा लिए हो.”

यह भी पढे़ंः भारत में ताज महल से लेकर लाल किले जैसी आलीशान बिल्डिंग्स, मुगलों की बनवाई कौन-कौन सी इमारतें अब पाकिस्तान में?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget