एक्सप्लोरर

भीषण ब्लास्ट और आग के गोले में तब्दील हुई जाफर एक्सप्रेस! जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Pakistan Jaffar Express Train Hijack: बलोच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया. ट्रेन पर हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Pakistan Train Attack: बीते दिन मंगलवार (11 मार्च, 2025) को बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया और उसे हाईजैक कर लिया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया गया कि ये ट्रेन पर हमले का वीडियो है. मामले पर पाकिस्तानी मीडिया ने फैक्ट चेक कर इसकी सच्चाई बताई है.

पाकिस्तान के डॉन न्यूज के मुताबिक, शेयर किया गया ये वीडियो अप्रैल 2022 का है और मौजूदा हमले से इसका कोई लेना देना नहीं है. एक दिन पहले क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया और लगभग 200 सुरक्षाकर्मियों सहित लगभग 400 यात्रियों को बंधक बना लिया गया.

बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें ट्रेन के ड्राइवर सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. दूसरी ओर, सुरक्षा बलों ने पुष्टि की है कि उन्होंने बंधकों को बचाने के लिए बोलन दर्रे के धादर इलाके में ऑपरेशन किया था, जिसमें कम से कम 16 हमलावर मारे गए.

एक्स पर शेयर किया गया ट्रेन पर हमले का वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक पहाड़ी इलाके के पास ट्रेन पर हमला और विस्फोट होते दिखाया गया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक. क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बलोच विद्रोहियों ने IED ब्लास्ट के बाद हाईजैक कर लिया. BLA के लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस को अपने कब्जे में लेने के बाद 182 लोगों को बंधक बना लिया है. 11 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं."

इस वीडियो को 6,54,000 से ज्यादा बार देखा गया और 2,100 बार शेयर किया गया. वीडियो के ऊपरी दाएं कोने में BLA का लोगो भी है.

पाकिस्तान ने बताया फर्जी है वीडियो

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दावे का फैक्ट चेक किया गया, क्योंकि ये तेजी से वायरल हो रहा है और हमले के विवरण और दृश्यों के बारे में जो बताया गया वो सही है भी या नहीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि इसमें फैक्ट मिसिंग हैं क्योंकि इसमें ओपन विस्फोट दिखाया गया जबकि जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला एक सुरंग के पास हुआ था. रिवर्स इमेज सर्च से 15 अप्रैल, 2022 की तारीख वाले एक एक्स पोस्ट में यही वीडियो मिला.

ये भी पढ़ें: ट्रेन हाईजैक: पाकिस्तान ने बलोच भेजे 200 ताबूत, पूर्व सीएम बोले- सरकार का नियंत्रण नहीं बचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget