एक्सप्लोरर

भारत के एक्शन का पाकिस्तान को सता रहा डर! UNSC की मीटिंग से पहले भेज दी रिक्वेस्ट- बंद कमरे में हो बात

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है. इसलिए पाकिस्तान की ओर से UNSC की बैठक बुलाए जाने की अपील की गई थी.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान डर गया है और उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाए जाने की अपील की, जिसके बाद आज (5 मई, 2025) UNSC की मीटिंग बुलाई गई. अब पाकिस्तान ने UNSC से अपील की है कि इस मामले में बंद कमरों में बातचीत की जाए. 

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया. अब पाकिस्तान की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात पर बंद कमरे में विचार-विमर्श करेगा. UNSC में बंद कमरे में होने वाली चर्चा सार्वजनिक नहीं की जाती. पाकिस्तान वर्तमान में UNSC का एक अस्थायी सदस्य है और जुलाई में 15 देशों वाली संयुक्त राष्ट्र संस्था की अध्यक्षता करेगा.

PAK को सता रहा भारत की जवाबी कार्रवाई का डर 

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ये सबकुछ जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में हो रहा है. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जो हालात बने, वो क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा हैं. पाकिस्तान समेत UNSC के किसी भी सदस्य के लिए यह पूरी तरह उचित होगा कि वह सुरक्षा परिषद की बैठक और चर्चा का अनुरोध करे ताकि इस गंभीर स्थिति पर विचार किया जा सके.  

कभी हमले की धमकी तो कभी जांच का ड्रामा 

पहलगाम हमले के बाद जबसे भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं, तबसे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, सूचना मंत्री, रेल मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जैसे बड़े-बड़े नेता भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. इन नेताओं ने भारत को गौरी, गजनवी, अब्दाली जैसी मिसाइलों और परमाणु हथियारों की धमकी दी. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कई बार अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पहलगाम हमले की जांच की बात कह चुके हैं. 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने रोका सिंधु का पानी 

पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद भारत ने कड़े फैसले लेते हुए सिंधु जल समझौता को सस्पेंड कर दिया था. इसके साथ ही सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया गया. भारत ने पाकिस्तान स्थित हाई कमीशन से अपने रक्षा सलाहकारों को वापस बुला लिया. इसके अलावा पाकिस्तान के साथ कारोबार पूरी तरह खत्म कर लिया है, जो पड़ोसी देश के लिए बड़ा झटका साबित होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget