एक्सप्लोरर

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़े हुए है पाकिस्तान: अमेरिका

वॉशिंगटन: जाने माने विशेषज्ञों ने अमेरिकी सांसदों को बताया है कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान और भारत के मधुर संबंध पसंद नहीं है और पाक अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ छद्म युद्ध (proxy war) छेड़ने के लिए हक्कानी नेटवर्क और तालिबान जैसे संगठनों का इस्तेमाल करता रहा है. पिछले सप्ताह कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान इंटरनेशनल सिक्योरिटी एंड डिफेंस पॉलिसी सेंटर, रैंड कॉरपोरेशन के निदेशक सेथ जोन्स ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान का सबसे मजबूत क्षेत्रीय सहयोगी भारत है और यह बात पाकिस्तान को स्वीकार नहीं है. भारत एक शत्रु है...जबकि अफगान सरकार भारत सरकार की सहयोगी है.’’ वहीं कांग्रेस के सदस्य टेड पो ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर जैसी जगहों पर भारतीयों के खिलाफ और अफगानिस्तान में अपनी विदेश नीति के उद्देश्यों के आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने छद्म युद्धों का इस्तेमाल किया है. यहां इसका मतलब हक्कानी नेटवर्क और तालिबान जैसे संगठनों को बढ़ावा देने से है. इसलिए यह एक छद्म युद्ध है.’’ आतंकवाद और परमाणु अप्रसार (न्यूक्लियर नॉन प्रॉलिफरेशन) के मुद्दे पर बनी सदन की विदेश मामलों की उपसमिति की एक सुनवाई में लॉन्ग वॉर जर्नल के संपादक बिल रोजियो ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सरकार अपनी नीति को जारी रखे हुए है. यह एक ऐसी नीति है, जो हर चीज को भारत के साथ युद्ध के चश्मे से देखती है.’’ रोगिगो ने कहा कि दुर्भाग्यवश इनमें से कुछ जिहादी समूह भारत से लड़ने के लिए अफगानिस्तान में रणनीतिक पैठ बनाने के पाकिस्तान के प्रयासों का नतीजा हैं. ये समूह वापस पाकिस्तान को ही डस रहे हैं. कई समूहों ने पाकिस्तान पर ही हमला बोला है. उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश पाकिस्तान इस बात को पहचानने में सक्षम नहीं दिखाई देता है, जबकि वह तालिबान में चल रही उठापटक अैर पाकिस्तान में चल रहे आंदोलनों से लड़ रहा है. वह लश्कर-ए-तैयबा अैर कई अन्य समूहों के साथ अपने संबंध तब भी जारी रखे हुए है क्योंकि ये संगठन पाकिस्तान की रणनीतिक पैठ को मजबूत बनाने के लिए तैयार हैं.’’ रोगिगो ने कह, ‘‘जब तक पाकिस्तान सरकार, उसके नेता और उसकी खुफिया एजेंसी इसपर काबू नहीं कर पाते, तब तक यह समस्या दशकों तक बनी रहेगी.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
India-Afghanistan Relations: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन मुद्दों पर होगी बात
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन जरूरी मुद्दों पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget