एक्सप्लोरर

Pakistan Demonetisation: पाकिस्तान में बंद होगा 5000 रुपये का नोट? नोटबंदी पर मंत्री ने दिया ये जवाब

Pakistan Demonetisation News: पाकिस्तान सरकार 5,000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है. ऐसी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने प्रतिक्रिया दी.

Pakistan Demonetisation Fake News: पाकिस्तान के कार्यवाहक संघीय सूचना और प्रसारण मंत्री मुर्तजा सोलांगी ने गुरुवार (7 सितंबर) को सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर का खंडन किया. दरअसल, पाकिस्तान में 5,000 रुपये के नोट को बैन किए जाने की खबर तेजी से वायरल हो रही है. यूजर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट में दावा कर रहे है कि सरकार 5,000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही हैं. 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोग इस अफवाह को तेजी से फैला रहे हैं कि 30 सितंबर के बाद 5,000 रुपये के नोट वैध नहीं रहेंगे, नागरिकों को इन नोटों को बैंकों या अन्य वित्तीय संस्थानों में बदलने की सलाह दी गई थी. अफवाह में यह दावा किया जा रहा था कि समय सीमा के बाद ये नोट केवल सरकारी कार्यालयों और केंद्रीय बैंक में ही स्वीकार किए जा सकते हैं. 

मंत्री ने फर्जी करार दिया

मुर्तजा सोलांगी ने इस खबर को महज अफवाह बताया. सोलांगी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में अधिसूचना को फर्जी करार दिया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार इस तरह की गलत सूचना फैलाने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी.

इसके साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी इस खबर को फेक बताया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नागरिकों से गैर-जिम्मेदाराना खबर फैलाने से बचने का आग्रह किया. साथ ही अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई. 

कैसे वायरल हुई ये खबर 

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के अर्थशास्त्री अम्मार खान ने सिर्फ सुझाव दिया है कि मौजूदा आर्थिक संकट से बाहर निकलने के लिए पाकिस्तान को अपने 5,000 रुपये के नोट का चलन बंद कर देना चाहिए. उनके इस सुझाव के बाद सोशल मीडिया पर नोटबंदी की खबर वायरल होने लगी थी. 

ये भी पढ़ें: India Vs Bharat: भारत बनाम इंडिया की बहस पर क्या बोला चीन? खुद नहीं आने वाले शी जिनपिंग का देश ग्‍लोबल टाइम्‍स में जी-20 पर दे रहा ज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget