एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने बढ़ाया अपना रक्षा बजट, पिछले साल के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा राशि का आवंटन  

पाकिस्तान ने डिफेंस सर्विसेज के लिए पिछले साल के मुकाबले बजट में बढ़ोतरी की है. शुक्रवार को अगले वित्त वर्ष के लिए पेश किए गए बजट में डिफेंस सर्विसेज के लिए 1,370 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं. यह राशि पिछले साल के मुकाबले 6.2 प्रतिशत ज्यादा है.

इस्लामाबादः पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को अगले वित्त वर्ष के लिए 8,487 अरब रुपये के बजट पेश किया, जिसमें राजकोषीय घाटे का टारगेट सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.3 प्रतिशत का रखा गया है. डिफेंस सर्विसेज के लिए 1,370 अरब रुपये (पाकिस्तानी) आवंटित किए गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में 6.2 प्रतिशत ज्यादा हैं.

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, डिफेंस सर्विसेज पर खर्च वित्त वर्ष 2022 के लिए कुल बजट खर्च का करीब 16 फीसदी है, जो पिछले साल के 18 फीसदी से कम है. बजट पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारिन ने पेश किया. कर्ज में डूबी पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था कोरोन वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रही है. 

विपक्षी दलों ने किया बजट का विरोध
तारिन ने अपने भाषण की शुरुआत यह कहकर की थी कि बहुत सारी कठिनाइया हैं लेकिन इस सरकार ने अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए बुनियाद रखी थी और अब "यह विकास और समृद्धि की ओर जा रही है"

नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ और पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी इस दौरान सदन में मौजूद थे और मंत्री के भाषण के दौरान उनकी पार्टियों के सांसदों ने नारेबाजी की. इससे पहले बिलावल ने शरीफ से असेंबली में उनके चैंबर में मुलाकात की और उन्होंने फैसला किया कि दोनों पार्टियां संयुक्त रूप से पीटीआई के बजट का विरोध करेंगी.

सरकार कड़े फैसले लेने से नहीं हिचकिचाती-तारिन 
पिछले तीन वर्षों के दौरान सरकार को कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. तारिन ने कहा कि पीएम इमरान खान की सरकार कड़े फैसले लेने से नहीं हिचकिचाती. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने अपनी मजबूत आर्थिक नीतियों के जरिए 2021 में चालू खाते के घाटे को सरप्लस में बदल दिया है.

4.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य
तारिन के बोलते ही, विपक्षी सदस्य डेस्क पीटते रहे और "गो नियाज़ी गो!" के नारे लगाने लगे. मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 के लिए सरकार ने जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य 4.8 प्रतिशत निर्धारित किया है.अगले वर्ष के लिए बजट का कुल व्यय 8,487 अरब पाकिस्तानी रुपये का है जो पिछले वर्ष के 7,136 अरब रुपये के बजट से लगभग 19 प्रतिशत अधिक है.

14 जून से सदन में अगले 10 वर्किंग डे के लिए प्रस्तावित बजट पर बहस शुरू होगी, जिसके बाद 28 जून को बजट की मंजूरी देने के लिए सदन में मतदान होने की संभावना है. मंजूरी के बाद बजट को सीनेट या उच्च सदन के समक्ष पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-
भारत में वैक्सीन के कच्चे माल के निर्यात पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने जी-7 देशों से रोक हटाने को कहा

America: 138 करोड़ रुपए में बिका ऐतिहासिक सिक्का, जानिए आखिर इस सिक्के में ऐसा क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget