एक्सप्लोरर

Pakistan PTI: तू चल मैं आया की तर्ज पर PTI छोड़ रहे इमरान के करीबी, अब एक और इस्तीफा

Pakistan: असद उमर ने कहा कि दो महीने पहले पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने भी राजनीतिक दलों को बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने का सुझाव दिया था.

Pakistan PTI Asad Umar Resigns: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के महासचिव और PTI कोर कमेटी के सदस्य असद उमर (Asad Umar) ने बुधवार (24 मई) को पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए PTI नेता असद उमर ने कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है. पार्टी पद से इस्तीफा देने का यह उनका अपना फैसला है.

एआरवाई न्यूज के रिपोर्ट के मुताबिक असद उमर ने कहा कि सर्वे के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) वर्तमान में पाकिस्तान में सबसे लोकप्रिय राजनीतिक दल है और उपचुनाव में PTI की जीत पार्टी की लोकप्रियता का प्रमाण है.

समस्याओं को बातचीत के माध्यम से हल
असद उमर ने कहा कि दो महीने पहले पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने भी राजनीतिक दलों को बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने का सुझाव दिया था और कोर कमांडर सम्मेलन ने कहा था कि समस्याओं को बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है. इससे पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के महासचिव असद उमर की तत्काल रिहाई का आदेश दिया था.

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने भी घोषणा की कि वह पार्टी के पद से इस्तीफा दे रहे हैं और अध्यक्ष इमरान खान से अलग हो रहे हैं. पाकिस्तान में हुए 9 मई की हिंसा के बाद PTI के कई सांसदों और सदस्यों ने पार्टी से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, जिसमें पार्टी अध्यक्ष इमरान की गिरफ्तारी के बाद रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय (GHQ) और कोर कमांडर हाउस लाहौर सहित सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया था.

एक दिन पहले दो नेताओं ने दिया इस्तीफा
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को एक दिन पहले ही दो बड़े झटके लगे, क्योंकि पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी और पंजाब के पूर्व मंत्री फैयाज उल हसन चौहान ने पार्टी छोड़ दी. पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को 9 मई को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में गिरफ्तार किए जाने के बाद पूरे पाकिस्तान में हिंसक झड़पें हुईं.

बलूचिस्तान, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद में कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों को बुलाने के साथ, पार्टी के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष की गिरफ्तारी के कारण आंदोलन कर रहे थे. PTI कार्यकर्ताओं के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान लाहौर में सेना के प्रतिष्ठानों और कोर कमांडर के घर पर हमला किया गया.

ये भी पढ़ें:

Imran Khan News: 'आखिरी गेंद तक लड़ेगा आपका कप्तान, सरकार के जुल्म...', PTI में मची खलबली के बीच बोले इमरान खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget