एक्सप्लोरर

Imran Khan News: 'आखिरी गेंद तक लड़ेगा आपका कप्तान, सरकार के जुल्म...', PTI में मची खलबली के बीच बोले इमरान खान

Pakistan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के दो शीर्ष नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है. अब पीटीआई चीफ ने आरोप लगाया है कि नेता दबाव में आकर पार्टी से नाता तोड़ रहे हैं.

Imran Khan News: पाकिस्तान में जारी बवाल के बीच पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान ने अपने करीबियों को छिपने की सलाह दी है. पीटीआई अध्यक्ष ने बुधवार (24 मई) को सवाल किया, "मेरी सरकार में मानवाधिकार और आजादी की बात करने वाले लोग अब कहां हैं. अब मानवाधिकार के लोगों का जमीर नहीं जाग रहा है."

इमरान खान ने आगे कहा, "मेरा अपने लोगों से आह्वान है कि छुप जाओ. सामने आने की कोई जरूरत नहीं है. अपने-अपने घरों में छुप जाओ. मेरे घर के आस-पास इंटरनेट काट दिया गया है. जियाउल हक के जमाने में जैसे पीपीपी के साथ हुआ वैसे ही आज भी हो रहा है. पाक में मौलिक अधिकार खत्म हो गए हैं, लेकिन जुल्म से आजादी का आइडिया नहीं मारा जाता. आवाम में अगर आजादी का आइडिया आ जाता है, आप उसे जुल्म से खत्म नहीं कर सकते." 

'जिसको हम टिकट देंगे वो जीतेंगे'

इमरान खान ने इसके साथ ही पीटीआई नेताओं पर एक्शन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, "सारी एजेंसियां तो इनकी मदद कर रही हैं, फिर भी ये चुनाव से क्यों भाग रहे हैं. राजनीतिक पार्टी तब खत्म होती है जब उनका वोट बैंक खत्म होता है. जनता ने मन बना लिया है. अगर सभी नेता पार्टी छोड़ दें तो जिसको हम टिकट देंगे वो जीतेंगे." 

‘मैं बात करने के लिए तैयार हूं’

पीटीआई चीफ ने कहा, "मैं आज कमेटी बनाने के लिए तैयार हूं. बात करने के लिए तैयार हूं. ये कमेटी अगर कह दे कि इनके पास कोई हल है, मेरे बिना मुल्क अच्छे से चलेगा तो पीछे रहने के लिए तैयार हूं. यहां तक कि मैं मुल्क छोड़ने के लिए भी तैयार हूं." जजों को लेकर इमरान ने कहा, "अल्लाह जिसे जिम्मेदारी देता है, उसका बड़ा इम्तेहान लेता है. लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी आपकी है. हमें इस समय कोई और उम्मीद नहीं दिखती."

'जब तक खून है तब तक लड़ेगा आपका कप्तान'

इमरान ने आगे कहा, "अल्लाह ने किसी की गुलामी के लिए पैदा नहीं किया है. आपके कप्तान के अंदर जब तक खून है वो लड़ेगा. आखिरी गेंद तक आपका कप्तान लड़ेगा." इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार के दबाव और डर के कारण उनकी पार्टी के नेता पीटीआई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

Fawad Chaudhry Resigns: इमरान खान से अलग होते जा रहे उनके करीबी नेता, फवाद चौधरी ने पार्टी छोड़ी, जानें क्या बताई वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget