एक्सप्लोरर

इमरान खान की पार्टी ने इस्लामाबाद में किया शक्ति प्रदर्शन, आज सुप्रीम कोर्ट से आ सकता है कोई बड़ा फैसला

पाकिस्तान में इस्लामाबाद के डी चौक पर इमरान खान के समर्थकों ने सोमवार की रात शक्ति प्रदर्शन किया. इमरान खान ने इस्लामाबाद के इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही थी लेकिन वो इसमें नहीं पहुंचे.

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट काफी गहरा गया है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से करीब चौदह घंटे पहले इमरान खान की पार्टी ने राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया. इमरान खान पहले खुद इसमें हिस्सा लेने वाले थे लेकिन वो ऐन वक्त पर नहीं पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद के डी चौक पर इमरान खान के समर्थकों ने कल रात एक बड़ा जलसा किया. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले की रात को हुआ जलसा एक तरह से इमरान खान की पार्टी की तरफ से शक्ति प्रदर्शन ही था. पहले इमरान खान ने इस्लामाबाद के इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही थी लेकिन वो देर रात तक नहीं पहुंचे. हालांकि उनके समर्थकों ने पूरा जोर लगाया.

इमरान खान के समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करवाने और संसद भंग किए जाने के बाद इमरान खान अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गए हैं. हालांकि पाकिस्तान की सियासी पिक्चर अभी बाकी है क्योंकि आज सुप्रीम कोर्ट से कोई बड़ा फैसला आ सकता है. इमरान खान की पार्टी आक्रामक अंदाज में है तो विपक्ष भी लगातार मोर्चे पर डटा हुआ है. पाकिस्तान की विपक्षी पार्टीयों का भी शक्ति प्रदर्शन जारी है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने ऐसे ही एक प्रदर्शन में शरीक हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अब इमरान राज खत्म हो चुका है.

सुप्रीम कोर्ट से आज आ सकता है बड़ा फैसला

सियासी उथल-पुथल के बीच पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी और समूचे विपक्ष के बीच तलवारें खिंची हुई हैं. सड़कों पर चल रहे ये शक्ति प्रदर्शन आगे क्या रुख अख्तियार करते हैं, ये आज पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पता चल जाएगा. गौरतलब है कि पाकिस्तान में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को इमरान खान ने विदेशी साजिश करार दिया था. इमरान ने सीधे तौर पर अमेरिका पर इसमें शामिल होने के आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ें:

Ukraine Russia War: जंग के बीच US की नई दिल्ली को सलाह, कहा- 'रूस से ऊर्जा आयात बढ़ाना भारत के हित में नहीं'

तख्तापलट एपिसोड 4 : पाकिस्तान में जब अपनी ही पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री की कुर्सी छीन ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget