एक्सप्लोरर

Pakistan By Elections: इमरान खान ने किया क्लीन स्वीप, 20 में से 15 सीटों पर PTI की जीत, PM शहबाज शरीफ को बड़ा झटका

Punjab By Elections: पीटीआई (PTI) और पीएमएलक्यू (PMLQ) के संयुक्त उम्मीदवार चौधरी परवेज़ इलाही के राजनीतिक रूप से अहम प्रांत पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री बनने की संभावना है.

Pakistan Punjab By Elections: पाकिस्तान के पंजाब उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. इमरान खान की ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) पार्टी ने रविवार को पंजाब के एसेंबली उपचुनावों (Punjab Assembly By Elections) में वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) को करारा झटका देते हुए 'क्लीन स्वीप' कर दिया. तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को अप्रैल में अपदस्थ किये जाने के बाद से उनकी पार्टी पीटीआई और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी ‘पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज’ (PML-N) के बीच यह पहला प्रमुख चुनावी मुकाबला था.

इमरान खान की पार्टी PTI ने 15 सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की है, जबकि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) को 4 सीटों पर जीत मिली है. वहीं एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है.

पंजाब उपचुनाव में इमरान ने किया क्लीन स्वीप

पाकिस्तान में इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से अप्रैल में अपदस्थ कर दिया गया था. पाकिस्तान के पीएम पद से इमरान के हटने के बाद से उनकी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी ‘पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज’ के बीच यह पहला और काफी अहम चुनावी मुकाबला था. पीएम शहबाज़ शरीफ के बेटे मुख्यमंत्री हमज़ा शहबाज़ अपना पद खोने वाले हैं. पीटीआई-पीएमएलक्यू के संयुक्त उम्मीदवार चौधरी परवेज़ इलाही के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने की संभावना है.

शहबाज शरीफ को झटका!

पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव 22 जुलाई को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट (Pakistan Supreme Court) के आदेश पर होगा. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई (PTI) के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) अपने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को शुक्रिया किया है. उन्होंने कहा कि मैं पीटीआई कार्यकर्ताओं और पंजाब (Punjab) के मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने न केवल पीएमएलएन उम्मीदवारों को बल्कि पूरे राज्य तंत्र को हराया. इसके साथ ही उन्होंने अपने सहयोगी दलों को भी धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें:

India-China Meeting: क्या LAC पर सैनिकों की तैनाती में होगी कमी? भारत और चीन के बीच करीब 12 घंटे लंबी चली बैठक

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हालात बेहद खराब, 4 महीने में चौथी बार इमरजेंसी, रानिल विक्रमसिंघे ने की घोषणा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget