एक्सप्लोरर

इमरान खान की पार्टी ने पहले कहा- जयशंकर को अपने प्रदर्शन में बुलाएं, अब बोली- वो तो मजाक था

पीटीआई अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने शनिवार को कहा कि मुहम्मद अली सैफ की टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया. भारत सहित किसी भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को पीटीआई की ओर से निमंत्रण नहीं दिया गया है.

PTI On S Jaishankar: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पार्टी नेता द्वारा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को अपने पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के निमंत्रण से दूरी बना ली है और कहा है कि उसके राजनीतिक संघर्ष में किसी भी विदेशी देश की कोई भूमिका नहीं है.

पीटीआई अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने शनिवार को कहा कि खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) शासित खैबर पख्तूनख्वा राज्य के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मुहम्मद अली सैफ की टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया. बता दें कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 15 और 16 अक्टूबर को पाकिस्तान में शंघाई एससीओ शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेंगे.

पीटीआई भारत के विदेश मंत्री को करेगी आमंत्रित

मुहम्मद अली सैफ ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा था, “पीटीआई भारत के विदेश मंत्री जयशंकर को आमंत्रित करेगी कि वे आएं और पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हों. हमारे लोगों से बात करें और देखें कि पाकिस्तान में एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है”.

वहीं, सैफ के इस बयान की रूलिंग पार्टी के गठबंधन ने आलोचना की और मंत्रियों ने भारतीय विदेश मंत्री को आमंत्रित करने को "बेहद गैरजिम्मेदाराना" बताया, जो "पाकिस्तान के प्रति दुश्मनी" के समान है.

पार्टी का संघर्ष एक आंतरिक मुद्दा

बैरिस्टर गौहर खान ने कहा कि भारत के बारे में पाकिस्तान की 70 साल पुरानी नीति पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की रीढ़ है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हमारा संवैधानिक अधिकार है. भारत सहित किसी भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की ओर से निमंत्रण नहीं दिया गया है. किसी भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को हमारे आंतरिक मामलों पर कोई टिप्पणी करने की अनुमति नहीं है.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी का संघर्ष एक आंतरिक मुद्दा है, जिसमें जयशंकर की कोई भागीदारी नहीं है और कहा कि सैफ के बयान से यह गलत धारणा बनी है कि पार्टी ने एक भारतीय मंत्री को पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया .

पीटीआई का विरोध प्रदर्शन जारी है, पार्टी का कहना है कि सरकार को संविधान का पालन करना चाहिए,न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बढ़ती महंगाई के खिलाफ दबाव बनाना चाहिए, इसके अलावा पार्टी अपने 72 वर्षीय संस्थापक की रिहाई की मांग कर रही है. रात भर चली बैठक में पीटीआई ने फैसला लिया है कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक पार्टी के संस्थापक  इमरान खान अपने समर्थकों से इसे खत्म करने के लिए नहीं कहते.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बवाल, इमरान खान के समर्थक सड़कों पर, एकबार फिर सच हुई ABPLIVE की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget