एक्सप्लोरर

Pakistan Imran Khan: बुशरा बीबी को जेल में दिया गया ऐसा खाना बिगड़ गई तबीयत, अब नहीं कर पा रहीं नाश्ता

Pakistan Imran Khan: वकील नईम हैदर पंजुथा का दावा है कि 'मसालेदार खाना दिए जाने के बाद इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की तबीयत बिगड़ गई.'

Pakistan Imran Khan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वकील नईम हैदर पंजुथा ने पार्टी संस्थापक इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की तबीयत को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है, जिन्हें बानी गाला में नजरबंद किया गया था.

बुशरा बीबी को उनके पति की इस्लामाबाद हवेली में नजरबंद किया गया था, तोशखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले महीने अदियाला जेल अधीक्षक के अनुरोध पर हवेली को 'उप जेल' घोषित किया गया है. इमरान के वकील पंजुथा ने पार्टी संस्थापक की पत्नी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बताया कि बुशरा का जीवन 'अत्यधिक खतरे' में था. दावा किया कि उच्च न्यायालय ने भी उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की.

बुशरा को आदियाला जेल नहीं भेजना चाहते अधिकारी- वकील
वकील ने कहा, 'मसालेदार भोजन दिए जाने के बाद बुशरा बीबी की तबीयत खराब हो गई.' उन्होंने कहा कि देश की पूर्व प्रथम महिला नाश्ता करने में असमर्थ थीं क्योंकि मसालेदार भोजन के कारण मुंह में छाले हो गए थे. वकील ने बुशरी बीबी की जान को खतरा बताते हुए उन्हें अदियाला जेल में स्थानांतरित करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की, लेकिन इस संबंध में कोई कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई. पंजुथा ने बताया कि बुशरा को आदियाला जेल में अधिकारी नहीं रखना चाहते हैं, वे सुरक्षा खतरा की बात कह रहे हैं. 

पीटीआई के एक अन्य वकील सांसद अली जफर ने आरोप लगाया कि पीटीआई संस्थापक को अपमानित करने के लिए बुशरा बीबी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने पूर्व प्रथम महिला को वापस अदियाला जेल में स्थानांतरित करने की भी मांग की. जफर ने कहा कि पीटीआई की एक कानूनी टीम भी उन्हें जेल में अपने पति से मिलने की अनुमति देने के लिए याचिका दायर करेगी.

जेल अधीक्षक के खिलाफ केस करने की घोषणा
पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर अफ़ज़ल खान मारवात ने भी यही आरोप दोहराए और कहा, "बुशरा बीबी को घटिया भोजन दिया जा रहा है और उन्हें एक कमरे में कैद कर दिया गया है." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अदियाला जेल अधीक्षक ने भी जेल में बंद पीटीआई संस्थापक के साथ दुर्व्यवहार किया था. मारवत ने जेल अधीक्षक के खिलाफ कोर्ट की अवमानना याचिका दायर करने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ेंः इजरायल-हमास युद्ध से बदल गई ब्रिटेन की तस्वीर, 335 फीसदी बढ़े मुस्लिम विरोधी मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
पाकिस्तान ने मीडिया पर लगाया बैन? नई गाइडलाइंस जारी, क्या PoK में स्वतंत्र कवरेज रोकना है मकसद
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget