एक्सप्लोरर

Imran Khan Arrest Row: 'मेरी पत्नी घर पर अकेली है', पुलिस के घर में घुसने पर भड़के इमरान खान

Imran Khan Arrest Row: पुलिस की कार्रवाई पर इमरान खान ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि घर पर उनकी पत्नी बुशरा बेगम अकेली हैं. आखिर किस कानून के तहत लाहौर पुलिस यह अभियान चला रही है?

Pakistan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर बवाल जारी है. पुलिस और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) कार्यकर्ताओं में एक बार फिर हिंसक झड़प की खबर आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस इमरान खान के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई है. पुलिस इमरान खान के घर में ऐसे समय में घुसी है जब वह अदालत में पेश होने के लिए शनिवार सुबह इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई के दौरान लाहौर स्थित इमरान खान के घर ‘जमान पार्क’ पर एक बार फिर हिंसक झड़प हुई. यहां पुलिस ने इमरान के कई समर्थकों को गिरफ्तार भी किया है. इसके साथ ही पुलिस पर पथराव और मारपीट करने वाले पीटीआई के करीब 1000 कार्यकर्ताओं के बारे में इस्लामाबाद पुलिस ने नोटिस जारी किया है. पुलिस का कहना है कि अगर इमरान खान के साथ इस्लामाबाद में यह कार्यकर्ता रैली में नजर आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

पीटीआई के वरिष्ठ नेता फारुख हबीब ने कहा है कि पुलिस इमरान खान को कोर्ट नहीं जाने दे रही है. उन्हें कोर्ट समय पर पहुंचना है. लेकिन पुलिस उनका रास्ता रोक सुरक्षा चिंता पैदा कर रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक, फिलहाल पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर मीडिया नियमन एजेंसी PEMRA ने आज किसी एक पार्टी (इमरान खान के संदर्भ में) की रैली के लाइव प्रसारण पर रोक लगाई है. 

इमरान खान ने साधा पुलिस पर निशाना 

पुलिस की इस कार्रवाई पर इमरान खान ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि घर पर उनकी पत्नी बुशरा बेगम अकेली हैं. आखिर किस कानून के तहत लाहौर पुलिस यह अभियान चला रही है? यह लंदन योजना का हिस्सा है जहां एक नियुक्ति के लिए सहमत होने के बदले में भगोड़े नवाज शरीफ को सत्ता में लाने के लिए प्रतिबद्धताएं की गई थीं. 

सोशल मीडिया पर इमरान खान के घर चल रही पुलिसिया कार्रवाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में साफ़ तौर पर लाहौर पुलिस को इमरान खान के समर्थकों पर कार्रवाई करते देखा जा सकता है. वीडियो को इमरान खान के आवास ‘जमान पार्क’ के अंदर का बताया जा रहा है. 

पुलिस पर हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में इमरान के लाहौर स्थित घर के बाहर माहौल बेहद खराब है. पुलिस की ओर से बताया गया कि इमरान के जमान पार्क के घर की छत से पुलिस पर फायरिंग की गई है. इसके जवाब में पुलिस ने वहां मौजूद PTI कार्यकर्ताओं की पिटाई की है.

ये भी पढ़ें: Imran Khan: पाकिस्तान में बड़ी हलचल, इमरान खान के घर पहुंची लाहौर पुलिस, हो सकती है गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget