एक्सप्लोरर

387 फाइटर जेट, 3742 टैंक... दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी ताकत बना पाकिस्तान, जानें भारत लिस्ट में कहां?

Pakistan-India War : पाकिस्तान और भारत के साथ शुरुआत से ही विवाद चलता आ रहा है. इसे लेकर दोनों देशों के बीच कई युद्ध हुए. भारत ने पाकिस्तान को 1948, 1965, 1971 और 1999 की कारगिल युद्ध में पछाड़ा है.

World’s Powerful Countries : भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद साल 1947 से ही चला आ रहा है. पाकिस्तान ने कई बार भारत पर हमला भी किया है लेकिन हर बार पाकिस्तान को भारत से मुंह की खानी पड़ी है. हालांकि पाकिस्तान ने भारत से लड़ने के लिए एक बड़ी सेना बनाकर रखी है. फायर पावर इंडेक्स के मुताबिक, पाकिस्तान दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है. वहीं, भारत का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. पाकिस्तानी सेना में करीब 6,54,000 सैनिक हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के पास हजारों की संख्या में टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और फाइटर जेट भी मौजूद हैं.  जानें कितनी है पाकिस्तानी की सैन्य क्षमता

पाकिस्तान 6,54,000 सैनिकों के साथ दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है. इसे वर्तमान में चीन से सहायता प्राप्त है. पाकिस्तान की सैन्य क्षमता की बात करें तो इसके पास कुल 1434 एयरक्राफ्ट है. वहीं, 387 फाइटर जेट मौजूद है. जबकि भारत के पास कुल 606 फाइटर जेट हैं. पाकिस्तान के पास 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 549 ट्रेनर एयरक्राफ्ट है. इसके अलावा 4 हवाई टैंकर और 352 हेलीकॉप्टर है. जबकि भारत के पास कुल 869 हेलीकॉप्टर मौजूद है. वहीं, भारत के 40 अटैक हेलीकॉप्टर के मुकाबले पाकिस्तान के पास 57 हमला करने वाले हेलीकॉप्टर मौजूद हैं.

पाकिस्तानी सेना के पास है ये हथियार

पाकिस्तान की सैन्य क्षमता तीन हिस्सों में बटी हुई है. जिसमें जल, थल और वायु सेना शामिल है. पाकिस्तानी थलसेना की बात करें तो इसके पास 3742 टैंकों की शक्ति और 50,523 बख्तरबंद गाड़ियां मौजूद हैं. जबकि भारत के पास 1,51,248 बख्तरबंद गाड़िया उपलब्ध हैं. पाकिस्तान के पास 752 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी है. इस मामले में पाकिस्तान भारत से आगे है. भारत के पास कुल 140 सेफ्ल प्रोपेल्ड आर्टिलरी मौजूद है. खींची जाने वाली आर्टिलरी की बात करें तो जहां पाकिस्तान के पास 3238 की संख्या में है, वहीं, भारत के पास इनकी संख्या 3243 है और पाकिस्तानी सेना के पास 602 मोबाइल रॉकेट लॉन्चर भी मौजूद है.

पाकिस्तानी नौसेना की जानें ताकत

पाकिस्तान के पास 114 नौसेना पोत हैं. इस मामले में पाकिस्तान दुनिया में 32वें रैंक पर है. वहीं, भारत के पास 294 नौसेना फ्लीट मौजूद हैं. एयरक्राफ्ट कैरियर की बात करें तो पाकिस्तान के पास एक भी नहीं हैं. वहीं, भारत के पास 2 एयरक्राफ्ट कैरियर उपलब्ध हैं. पाकिस्तानी सेना के पास 8 पनडुब्बी, 9 फ्रिगेट युद्धपोत हैं. वहीं, सीमा सुरक्षा के लिए 69 पेट्रोलिंग जहाज उपलब्ध हैं.

इन मिसाइलों से लैस है पाकिस्तान की सैन्य क्षमता

पाकिस्तान की कई मिसाइलों की सीरीज है. पाकिस्तान ने अपनी मिसाइलों के नाम भारत पर हमला करने वाले आक्रांताओं के नाम पर रखा है. पाकिस्तान के पास कई प्रकार की क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल भी उपलब्ध हैं. इसके अलावा पाकिस्तानी सेना अब्दाली, गजनवी, हत्फ-1 और शाहीन-1 शॉर्ट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल से लैस है.

यह भी पढे़ंः बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान से खरीदे हथियार, पानी के जहाज से पहुंचा जखीरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget