एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान से खरीदे हथियार, पानी के जहाज से पहुंचा जखीरा

Bangladesh situation : बांग्लादेश के अंदर वर्तमान में अशांति और हिंसा का मौहाल बना हुआ है. ऐसे में किसी भी देश ने बांग्लादेश की हथियारों की जरूरत को पूरी करने में रूचि नहीं दिखाई.

Bangladesh bought weapons from Pakistan : अपने देश के अंदर अशांति और हिंसा की समस्या से जूझ रहे भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश ने पाकिस्तान से भारी मात्रा में हथियारों की खरीददारी की है. पाकिस्तान से करीब 52 सालों के बाद एक पानी का जहाज हथियारों का जखीरा लेकर बांग्लादेश पहुंचा है. हथियारों की खरीद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बचाए गए राजकोष का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन पाकिस्तान की हुई हथियारों की खरीददारी में दलाली को लेकर बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार शक के घेरे में आ गई है.

अंतरिम सरकार संभालते ही सेना की ये मांग

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद नोबेले पुरस्कार मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाला. कार्यभार संभालते ही अंतरिम सरकार को फौज ने बताया कि बांग्लादेश की सेना के पास गोला बारूद और रायफलों के राउंड आदि खत्म होने वाले हैं.

अधिकतर देशों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और आंतरिक विरोध को देखते हुए अधिकतर देशों से गोला बारूद के लिए बांग्लादेश को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. वहीं, बांग्लादेश में उपस्थित सलाहकारों ने भारत के बजाय किसी अन्य देश से गोला बारूद की खरीददारी करने की सलाह दी. ऐसे में बांग्लादेश प्रशासन में बैठे पाकिस्तान समर्थकों ने पाकिस्तान से हथियारों की खरीददारी की बात कही.

कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने पूरी की बांग्लादेश की जरूरत

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान सरकार पहले से ही कंगाली की हालत से जूझ रहा है. ऐसे में पाकिस्तान ने बांग्लादेश से पहले पैसों की मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश पहले पैसा दे दे, उसके बाद पाकिस्तान उसे हथियारों की आपूर्ति कर देगा. वहीं, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने अपने प्रशासन को सलाह दी है कि बांग्लादेश जो भी पैसा दे वह उसे ले ले. 1971 के बाद यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने सीधे तौर पर पाकिस्तान से हथियारों की मांग की थी.

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से कितने हथियार मंगवाए

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से करीब 50 हजार राउंड गोला बारूद, 3 हजार यूनिट टैंक का गोला बारूद, 50 टन आरडीएक्स विस्फोटक के साथ 20 हजार राउंड गोला बारूद की जरूरत को पूरा करने का आर्डर दिया है.

लेकिन अब बांग्लादेश के हथियारों की इस खरीददारी में दलाली की बातें सामने आ रही है. जिसे लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के साथ बांग्लादेश की सेना के कई अधिकारी सवालों के घेरे में है.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान को लेकर डगमगाया चीन का भरोसा, जानिए इस्लामाबाद क्यों पहुंचे चीनी सेना प्रमुख?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget