एक्सप्लोरर

शौक बड़ी चीज है: आवाम के पास रोटी-चावल नहीं लेकिन शहबाज सरकार ने दी 2,000 से अधिक लग्जरी वाहनों के आयात की मंजूरी

Pakistan News: पाकिस्तान में महंगाई लोगों के सिर पर सवार है. आमजन को अपना पेट भर पाना मुकिश्ल हो रहा है. इस सबके बीच पाक हुक्मरान लक्जरी कारों का नवाबी शौक पाल रहे हैं. पाक पीएम के ठाठ के चर्चे हैं.

Pakistan Economic Crisis: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्‍तानी की इकोनॉमी खस्‍ताहाल है. वहां की करेंसी गर्त में जा रही है. महंगाई इतनी है कि आमजन को दो वक्‍त का खाना मिल पाना मुश्किल हो गया है. तंगी में लोग आंसू बहा रहे हैं. हालांकि इसके बावजूद यहां रईस शानो-शौकत से रह रहे हैं. खबर है कि शहबाज सरकार ने 2,000 से अधिक लग्जरी वाहनों के आयात (Pakistan Imported Luxury Cars) को मंजूरी दी है.

पाक में खस्‍ताहाली के बीच नवाबी शौक 
2,000 से अधिक लग्जरी कारों की खरीद पर आमजन पाकिस्तान (Pakistan) सरकार को कोस रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खरी-खोटी सुना रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि आवाम को जहां रोटी-चावल नहीं मिल पा रहा, वहीं हुक्‍मरान लक्जरी कारों का नवाबी शौक पाल रहे हैं. पाक पीएम की शानो-शौकत के कई किस्से हाल में ही चर्चा में आए.

बंदरगाहों पर अटकी आवश्यक वस्तुओं की खेप 
पाकिस्‍तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट में बताया गया कि संकटग्रस्त पाकिस्तान ने 2,000 से ज्‍यादा लग्जरी वाहनों के आयात की मंजूरी दे दी है. जबकि आवश्यक वस्तुओं की खेप बंदरगाहों पर अटकी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने साल 2022 के जुलाई से दिसंबर के बीच 164 लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों का इंपोर्ट किया. वहीं, पिछले छह महीनों में ऐसे लगभग 1,990 वाहनों का इंपोर्ट किया गया है.

हुकूमत ने आईएमएफ से लगाई मदद की गुहार
आर्थिक खस्‍ताहाली के बीच पाक हुकूमत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से आर्थिक पैकेज मांगा है. हुकूमत की ओर से लगातार गुहार लगाई जा रही है, इस बीच एक तत्काल बेलआउट पैकेज के बारे में बात करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की एक टीम इस सप्ताह पाकिस्‍तान का दौरा करने वाली है. पाक हुकूमत चाहती है कि उसे कम से कम 9 अरब डॉलर की राशि दी जाए. वहीं, माना जा रहा है कि 2 अरब डॉलर राशि ही फिलहाल उसे मिलेगी. 

विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के निचले स्‍तर पर
न्यूज एजेंसी AFP ने हाल में बताया था कि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बेहद कम बचा है. पाकिस्तान का विदेशी मु्द्रा भंडार गिरकर 3.7 अरब डॉलर हो गया है, जो रिकॉर्ड निचले स्तर पर है. जिसके चलते आयात रुक गया है. पाक हुकूमत को लगभग सभी आयातों पर रोक लगानी पड़ी. ऐसे में, बंदरगाहों पर आवश्यक वस्तुओं और औद्योगिक सामानों के 5,000 से अधिक कंटेनर अटक गए. डॉन की रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्‍तान का ये ज्यादातर आयात जुलाई से सितंबर के बीच हुआ. वहीं, अक्टूबर से दिसंबर तक भी बहुत कम आयात किया गया.

यह भी पढ़ें: 'कश्मीर पर शोर-शराबा बंद कर भारत से दोस्ती करे पाकिस्तान', यूएई और सउदी अरब ने क्यों कहा ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget