एक्सप्लोरर

Google Play Store: अब पाकिस्तान को सता रहा डाटा के गलत इस्तेमाल का डर! गूगल Play Store से हटवाए 14 ऐप्स, जानिए वजह

Pakistan: NADRA ने कहा कि Google Play Store पर मौजूद कई ऐप्स से पाकिस्तान के निवासियों का व्यक्तिगत डेटा गलत तरीके से बेचा और शेयर किया जा रहा है.

Google: गूगल अपने यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर हमेशा अलर्ट रहती है, जिसकी वजह से कंपनी समय-समय पर कई बड़े फैसले लेती है. इस बार फिर से कंपनी ने पाकिस्तान में प्ले स्टोर से कई ऐप्स हटा दिए है. डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (NADRA) ने पाकिस्तानी निवासियों के व्यक्तिगत डेटा के उल्लंघन के संबंध में अमेरिका में स्थित अल्फाबेट ओनड कंपनी के साथ मामला उठाया था. जिसके बाद नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी के उल्लंघन की वजह से Google Play Store ने पाकिस्तान में अपने 14 एप्लिकेशन हटा दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक NADRA इस मुद्दे को एशिया पैसिफिक के गूगल प्रेसिडेंट स्कॉट ब्यूमोंट, क्षेत्र के कानूनी प्रमुख हियांग चूंग और कंपनी में कस्टमर सॉल्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट स्टेफनी डेविस के ध्यान में लाया था. डॉन के अनुसार Google को लिखे लेटर में NADRA ने कहा कि पाकिस्तान में निवासियों के व्यक्गित डेटा का उल्लंघन हो रहा है. 

गलत तरीके से बेचा जा रहा है डाटा 
इसे एक महत्वपूर्ण और जरूरी मुद्दा बताते हुए NADRA ने कहा था कि Google प्लेटफॉर्म पर होस्ट किए गए और Google Play Store पर मौजूद कई एप्लिकेशन (ऐप्स) से पाकिस्तान के निवासियों का व्यक्तिगत डेटा गलत तरीके से बेचा और शेयर किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐप NADRA का  नाम और प्रॉडक्ट को अवैध तरीके से इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे यूजर के दिमाग में यह धारणा रहे कि ऐप ऑफिशियल और ऑथराइज्ड है. इसके साथ ही यह NADRA से ऑपरेट किए गए थे.

Google की नीतियों का कर रहे थे उल्लंघन
जानकारी के मुताबिक Google Play Store से ऐप्स हटने के बाद अथॉरिटी ने कहा कि जिन ऐप्स को हटाया गया है उन्होंने उनका नाम और प्रॉडक्ट का अवैध तरीके से उपयोग किया था. जिससे यूजर को यह विश्वास दिलाया जा सके कि ऐप किसी तरह ऑथराइज्ड है और उनसे ऑपरेट किया गया है. उन्होंने कहा कि वह इससे पाकिस्तानी निवासियों से व्यक्तिगत डेटा प्राप्त कर रहे थे और Google की नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: 

MLA Claims To Reveal Murder Mystery: 'नब दास की हत्या के मास्टरमाइंड का होगा पर्दाफाश', बीजेपी विधायक जयनारायण मिश्रा का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget