एक्सप्लोरर

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुसीबतें बढ़ीं, जेल से नहीं मिलेगी छुट्टी, जानिए वजह

Imran Khan Case: इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. अब एक विशेष अदालत ने राज्य के रहस्यों को लीक करने के आरोप में इमरान खान की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ा दी है.

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के मुखिया इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. दरअसल, पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने राज्य के रहस्यों को लीक करने के आरोप में इमरान खान की न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ा दी है. अदलात का यह फैसला बुधवार को आया. इस बात की पुष्टि पूर्व प्रधानमंत्री के वकील नईम पंजुथा ने दी. 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म  'X' (पहले ट्विटर हुआ करता था) पर पोस्ट करते हुए नईम ने लिखा कि इमरान खान की जेल हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि गोपनीय दस्तावेज लीक मामले (सिफर केस)  की सुनवाई सुरक्षा कारणों से अटक जेल में ही हुई.  जहां जज अब्दुल हसनत जुल्कारनैन ने इमरान खान की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया.

हाई कोर्ट से इमरान खान को मिल चुकी है राहत 

 गौरतलब है कि इमरान खान अगस्त की शुरुआत से ही जेल में हैं. उन्हें पहले भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया गया था और तीन साल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने तोशखाना भ्रष्टाचार में इमरान खान की तीन साल की सजा को निलंबित कर दिया था. साथ ही उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था. जिसके बाद भी वह जेल से नहीं छूट पाए. दरअसल, गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में विशेष अदालत ने इमरान खान को जेल में ही रखने का आदेश दिया था.  बता दें कि गोपनीय दस्तावेज लीक मामले पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान के करीबी शाह महमूद कुरैशी भी हिरासत में हैं. उनकी भी न्यायिक हिरासत 26 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. 

सुरक्षा कारणों के कारण जेल में हो रही सुनवाई 

बता दें कि सुरक्षा कारणों की दलील देते हुए विशेष अदालत के न्यायाधीश ने कानून मंत्रालय से अनुरोध किया था कि कार्यवाही अटक जेल में की जाए. जिसपर कानून मंत्रालय ने मंगलवार यानी 12 सितंबर को मंजूरी दे दी. कानून मंत्रालय ने कहा कि जेल में सुनवाई करने पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई. हालांकि, खान के प्रवक्ता जुल्फिकार बुखारी ने अदालत में सुनवाई की मांग की थी. लेकिन सुनवाई आखिरकार जेल में ही हुई. 

ये भी पढ़ें: Human Dog: 'फिल्मों में काम करना चाहता हूं', इंसान से 'कुत्ता' बनने वाले शख्स ने बताई दिल की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget