एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान की बढ़ी मुसीबत, एंटी टेरर एक्ट में अरेस्ट वारंट जारी, किसी भी वक्त हो सकती है गिरफ्तारी

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan ) पर आरोप है कि देश का माहौल खराब करने की कोशिश की और पाकिस्तान (Pakistan) की शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रची.

Imran Khan May Be Arrested: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है. एंटी टेरर एक्ट (Anti Terror Act) के तहत इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. 20 अगस्त को इमरान खान ने IG और एक जज को धमकी दी थी, जिसके बाद इमरान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. देर रात इस्लामाबाद के आईजी की ओर से अरेस्ट वारंट जारी करने की जानकारी दी गई है.

शहबाज गिल (Shahbaz Gill) की गिरफ्तारी के खिलाफ इमरान खान (Imran Khan) ने इस्लामाबाद में 20 अगस्त को एक रैली की थी. इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए थे. इस रैली को सभी टीवी न्यूज चैनलों ने प्रसारित किया था.

कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं या फिर उन्हें नजरबंद किया जा सकता है. आरोप है कि उन्होंने जजों और पुलिसवालों को धमकी दी है. बताया जा रहा है कि रैली में इमरान खान ने भाषण के दौरान इस्लामाबाद पुलिस के बड़े अधिकारियों और जज को धमकाना शुरू कर दिया था. लिहाजा इस्लामाबाद पुलिस के बड़े अधिकारियों और जजों को डराने धमकाने और देश में शांति भंग करने के मामले में एंटी टेरर एक्ट (Anti Terror Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इमरान खान पर क्या हैं आरोप?

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर आरोप है कि 20 अगस्त को इस्लामाबाद की एक रैली में उन्होंने देश का माहौल खराब करने की कोशिश की और पाकिस्तान की शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रची. यही नहीं, इस्लामाबाद के IG समेत पुलिस के कई अफसरों को धमकाने का भी आरोप है. इसके साथ ही इमरान ने इस्लामाबाद की सेशंस कोर्ट की जज ज़ेबा चौधरी को भी डराने की कोशिश की. इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गया.

शहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा

उधर, इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) ने शहबाज सरकार (Shahbaz Sharif Govt) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इमरान खान के घर के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा भी लग गया और पार्टी ने इस्लामाबाद कूच का नारा दिया है. पाकिस्तान के अलग अलग हिस्सों से इमरान खान के समर्थक इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए. पीटीआई के बड़े नेता परवेज खट्टक ने कहा है कि किसी की हिम्मत नहीं है कि वो इमरान खान को गिरफ्तार कर सके. इस बीच इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने पुलिस की कार्रवाई को जायज ठहराया है.

ये भी पढ़ें:

Pakistan Accident: पीओके में पाकिस्तानी सेना का ट्रक खाई में गिरा, नौ सैनिकों की मौत

CPEC Project: पाकिस्तान की चौपट अर्थव्यवस्था में दम भरने जा रहीं चीनी कंपनियां, सीपीईसी प्रोजेक्ट की 20 परसेंट लागत मिलेगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget