एक्सप्लोरर

Pakistan Accident: पीओके में पाकिस्तानी सेना का ट्रक खाई में गिरा, नौ सैनिकों की मौत

Pakistan Accident: पीओके में पाकिस्तानी सेना का एक ट्रक खाई में गिरने के कारण नौ पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई.

POK Pakistan Soldiers Accident: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के बाग जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से नौ पाकिस्तानी सैनिकों (Pakistan Army) की मौत हो गई, चार अन्य घायल हो गए. बचाव सर्विस ने बताया कि पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर के बाग जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना (Accident) में कम से कम नौ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना जिले के शुजा आबाद इलाके के पास हुई. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया. 

सैन्य अधिकारियों ने कहा कि ट्रक एक सैन्य काफिले का हिस्सा था और पाकिस्तानी कश्मीर के बाग जिले में मांग बजरी की ओर जा रहा था. रविवार तड़के लगभग 4 बजे अपने गंतव्य से लगभग 12 किमी पहले शुजााबाद के पास ये हादसा हुआ. सैन्य अधिकारी ने कहा, "ट्रक में चालक सहित 13 सैनिक थे और उनमें से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायल हो गए." उन्होंने कहा कि घायलों को रावलकोट के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने दम तोड़ दिया. स्थानीय पुलिस ने कहा कि ट्रक करीब 500 फीट (150 मीटर) नीचे गिरा था. 

पाकिस्तान में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं

पाकिस्तान में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. मुख्य रूप से खराब रखरखाव वाले वाहनों, जर्जर सड़कों और सड़क सुरक्षा उपायों की लापरवाही के कारण. हाल के दिनों में उत्तरी पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है. पांच दिन पहले ही पाकिस्तान (Pakistan) में एक बस और एक तेल टैंकर की आपस में टक्कर हो गई थी. इस सड़क दुर्घटना (Accident) में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है. वहीं पिछले साल नवंबर में भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के एक इलाके में एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें 22 यात्रियों की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें- 

CPEC Project: पाकिस्तान की चौपट अर्थव्यवस्था में दम भरने जा रहीं चीनी कंपनियां, सीपीईसी प्रोजेक्ट की 20 परसेंट लागत मिलेगी

Pakistan: जज और पुलिस अधिकारियों को धमकी देने को लेकर इमरान खान के खिलाफ FIR दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget