एक्सप्लोरर

जेल से रिहाई, पार्टी को राजनीतिक स्थान... इमरान खान को मिला ऑफर, क्या बोले पाकिस्तान के पूर्व पीएम?

इमरान खान ने कहा कि उन्हें सौदा करने का संदेश मिला है, जिसमें कहा गया कि पीटीआई को राजनीतिक स्थान मिलेगा, लेकिन इमरान को नजरबंद कर देंगे और आदियाला जेल से बानी गाला निवास में ट्रांसफर कर देंगे.'

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार (30 दिसंबर, 2024) को कहा कि वह न तो सरकार के साथ कोई सौदा करना चाहते हैं और न ही कोई अन्य देश उन्हें जेल से रिहा करवाने की कोशिश कर रहा है. इमरान खान की बहन अलीमा खान ने तोशाखान 2.0 मामले की सुनवाई के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर मीडिया से बात करते हुए यह बात कही.

अलीमा खान ने कहा कि जेल में बंद खान पूछते हैं कि जब उन पर मुकदमे चल ही रहे हैं तो उन्हें सौदा करने की जरूरत क्या है.' उनके अनुसार, इमरान खान ने यह भी कहा कि उन्होंने जेल की हवा खाई है और अब जब उनके मुकदमे खत्म हो रहे हैं तो वह कोई सौदा नहीं कर रहे हैं.'

यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की एक टीम विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार के साथ बातचीत कर रही है. अलीमा खान ने कहा कि वार्ता दल दो मांगें रखेगा, जिनमें सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नौ मई, 2023 और इस साल 26 नवंबर को हुई हिंसा की जांच के लिए एक आयोग का गठन शामिल है.

दोनों पक्षों के बीच अगले दौर की वार्ता दो जनवरी को सुबह 11 बजे नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक के कार्यालय में होगी, जो दोनों पक्षों के बीच बातचीत की सुविधा प्रदान कर रहे हैं.

इमरान खान ने गुरुवार को अपने वकीलों और पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मुझे सौदा करने का संदेश मिला है, जिसमें उन लोगों ने कहा है कि वे हमारी पार्टी को राजनीतिक स्थान देंगे, लेकिन मुझे नजरबंद कर देंगे और मुझे आदियाला जेल से मेरे बानी गाला निवास पर स्थानांतरित कर देंगे.'

इमरान खान ने कहा, 'मैंने जवाब दिया कि, पहले शेष राजनीतिक कैदियों को रिहा करें. मैं जेल में रहूंगा लेकिन कोई सौदा स्वीकार नहीं करूंगा. मैं खैबर पख्तूनख्वा में नजरबंद या किसी जेल में नहीं जाऊंगा.' यह बातचीत उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई थी, हालांकि, पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि खान को सौदे की पेशकश किसने की थी.

 

यह भी पढ़ें:-
बांग्लादेश में क्या फिर से हो रही तख्तापलट की तैयारी! आज छात्रों का बड़ा प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए क्या कर रहा भारत? एस जयशंकर ने बताया
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए क्या कर रहा भारत? एस जयशंकर ने बताया
ब्रिटेन गुलामी के लिए भारत समेत 56 देशों से माफी पर तैयार, मुआवजा देने से इनकार
ब्रिटेन गुलामी के लिए भारत समेत 56 देशों से माफी पर तैयार, मुआवजा देने से इनकार
नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, जाएगी कुर्सी! जानें नया समीकरण क्या बना?
नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, जाएगी कुर्सी! जानें नया समीकरण क्या बना?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget