एक्सप्लोरर

Imran Khan: इमरान खान की लाहौर हाईकोर्ट में पेशी, जेल जाने का खतरा देख भड़के PTI समर्थक, फिर मचा बवाल

Pakistan News: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आज लाहौर स्थित अदालत में पेशी हो रही है. इससे पहले उनकी पार्टी PTI ने अपने कार्यकर्ताओं को एकत्रित होने का आवाह्न किया. 9 मई जैसे तनावपूर्ण हालात हुए...

Imran Khan Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान (Imran Khan) आज सोमवार, 15 मई को एक बार फिर अदालत पहुंचे हैं. इस बार इमरान लाहौर हाईकोर्ट (Lahore High Court) में हाजिर हुए हैं. उनके खिलाफ एक मामले में सुनवाई चल रही है. उनके समर्थकों का हुजूम अदालत के बाहर एकत्रित हो गया है. टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है कि इमरान समर्थक हुड़दंग कर रहे हैं.

पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'टॉक शो सेंट्रल' की ओर से बताया गया कि इमरान और उनके समर्थकों से जुड़े मामले में आज अदालत में सुनवाई चल रही है. उनके खिलाफ 9 मई को हुई हिंसा व आगजनी के आरोप में कई केस दर्ज कराए गए थे. इमरान के समर्थकों ने इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ कोर कमांडर के घर में आग लगाने और मुल्क के अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों पर तोड़फोड़ की वारदातों को अंजाम दिया था. जिसके बाद इमरान समर्थकों की धर-पकड़ शुरू कर दी गई.

लाहौर के ज़मान पार्क में PTI का शक्ति प्रदर्शन
आज इमरान खान की अदालत में पेशी के बीच उनकी पार्टी PTI ने अपने कार्यकर्ताओं से लाहौर के ज़मान पार्क में शक्ति प्रदर्शन के लिए जमा होने को कहा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं से फेस मास्क, पानी की बॉटल और थोड़ी मात्रा में नमक साथ रखने के लिए कहा गया ताकि आँसू गैस से बचा जा सके.

Imran Khan: इमरान खान की लाहौर हाईकोर्ट में पेशी, जेल जाने का खतरा देख भड़के PTI समर्थक, फिर मचा बवाल

बड़ी संख्या में जुटे इमरान समर्थक

पाकिस्तानी चैनल के मुताबिक, इमरान अपने समर्थकों के साथ सोमवार, सुबह 11 बजे अदालत में हाजिर ​होने के लिए निकले. उनकी लाहौर हाईकोर्ट में पेशी हुई है. उनकी पार्टी पीटीआई के कुछ नेताओं ने संभावना जताई है कि इमरान को फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है. ऐसे में इमरान समर्थक बड़ी संख्या में उनके साथ रवाना हुए.

इससे पहले इमरान खान अल कादिर ट्रस्ट मामले में जमानत मिलने के बावजूद फिर से गिरफ्तारी के डर से इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर में घंटों समय गुजारने के बाद शनिवार को लाहौर स्थित अपने आवास लौट आए थे. अब लाहौर हाईकोर्ट में ही उनके खिलाफ सुनवाई चल रही है.

यह भी पढ़ें:

इमरान समर्थक नेता मियां महमूद गिरफ्तार, पूर्व PM बोले- अब तक PTI से जुड़े साढ़े 3 हजार लोगों को जेल में डाला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget