एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: चुनाव के दौरान गोपनीयता के उल्लंघन को लेकर EC ने इमरान खान से मांगा जवाब

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर मतदान करने के मामले में इमरान खान से लिखित जवाब मांगा है. आयोग ने मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त तक के लिए टाल दी है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर मतदान करने के मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान से लिखित जवाब मांगा है. जियो टीवी की खबर के मुताबिक खान के वकील बाबर अवान आज ईसीपी के सामने पेश हुए. चैनल ने कहा कि अवान ने ईसीपी के सामने मामले पर बहस की. इसके बाद ईसीपी ने पीटीआई अध्यक्ष से लिखित जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 16 अगस्त तक के लिए टाल दी है.

चुनाव आयोग ने मतपत्र की गोपनीयता का उल्लंघन करने पर  खान को नोटिस जारी किया था. स्क्रीन के पीछे गोपनीय तरीके से मतदान करने के बजाय इमरान खान टीवी कैमरों के सामने मतपत्र पर सार्वजनिक तौर पर मुहर लगाते हुए देखे गए थे. 25 जुलाई को हुए मतदान के दौरान न तो पीठासीन अधिकारी ने और न ही पोलिंग स्टाफ ने इस पर आपत्ति जताई. यह मामला नेशनल एसेंबली-53 सीट का है.

चुनाव अधिनियम की धारा 185 के मुताबिक मतदान के दौरान गोपनीयता का उल्लंघन करने पर व्यक्ति को छह महीने की जेल या 1000 रुपये का जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है.

इससे पहले इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान में हुए चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. खैबर पख्तूनख्वा में एक सभा में इमरान खान ने 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की भी बात कही है. हालांकि, इमरान की पार्टी बहुमत से 21 सीट दूर है. 272 सीटों वाली पाकिस्तानी नेशनल एसेंबली में बहुमत के लिए 137 सीटों की जरूरत है, पर इमरान की पार्टी पीटीआई को 116 सीटें ही मिली हैं. इमरान खान को पहली बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के लिए छोटे दलों और निर्दलीय जीते उम्मीदवारों से गठबंधन करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
अंग्रेज देखेंगे INS त्रिशूल का जलवा, कोंकण-26 युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंची भारतीय नेवी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget