एक्सप्लोरर

Pakistan: तो क्या आर्थिक बदहाली के दौर में घर वापसी की तैयारी कर रहे हैं नवाज शरीफ, जानिए

Nawaz Sharif: पहले भी नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की खबर आ चुकी है. रक्षा मंत्री की तरह ही कई नेता उनके वतन लौटने का दावा कर चुके हैं. हालांकि, अब तक उनके लौटने की कोई स्पष्ट तारीख नहीं बताई गई है

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ब्रिटेन से अपने गृह देश लौटने की तैयारी में है. खबर की माने तो नवाज शरीफ जल्द ही पाकिस्तान लौट सकते हैं. अनुमान है कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में 9 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव से पहले नवाज शरीफ पाकिस्तान में होंगे. गौरतलब है कि भ्रष्टाचार में दोषी साबित होने के बाद जेल जाने के डर से नवाज देश छोड़कर भाग गए थे।  उन्हें देश छोड़े 4 साल होने को आए हैं लेकिन, अब उनकी घर वापसी जल्द होने वाली है.

नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की खबर और पुख्ता इसलिए भी हो जाती है क्योंकि देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि लंदन के डॉक्टरों ने नवाज शरीफ को पाकिस्तान जाने के लिए यात्रा करने की अनुमति दे दी है. बता दें कि नवाज के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के कई मामले शुरू किए गए थे. नवाज नवंबर 2019 में लाहौर हाई कोर्ट द्वारा उन्हें इलाज के वास्ते चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दिए जाने के बाद लंदन रवाना हुए थे. 

ऐसी खबर कोई पहली बार नहीं आ रही है।  इससे पहले भी नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की खबर आ चुकी है. रक्षा मंत्री की तरह ही कई नेता उनके वतन लौटने का दावा कर चुके हैं. हालांकि, अब तक उनके लौटने की कोई स्पष्ट तारीख नहीं बताई गई है. लेकिन इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चुनाव के पहले नवाज पाकिस्तान लौट सकते हैं. 

भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए गए थे नवाज 

नवाज शरीफ को साल 2018 में एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराया था. जिसके बाद कोर्ट ने नवाज शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार केस में सात साल जेल की सजा सुनाई थी. जबकि शरीफ को कुल 11 साल की सजा सुनाई गई थी. हालांकि बाद में 2019 में लाहौर उच्च न्यायालय ने नवाज शरीफ की सजा को रद्द कर दिया था, जिसके बाद उन्हें विदेश जाने की अनुमित दी गई थी.

बता दें कि शरीफ राजनीतिक रूप से अस्थिर पाकिस्तान में रिकॉर्ड तीन बार प्रधानमंत्री बने. उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक देश के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक परिवार और सत्तारूढ़ PML-N पार्टी का नेतृत्व किया.

ये भी पढ़ें: Turkey Earthquake Video: क्या तुर्किए में फिर आएगा तबाही मचाने वाला भूकंप, आसमान में चमक रही रहस्यमयी नीली रोशनी! क्या है ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget