एक्सप्लोरर

मीरवाइज उमर फारूक पर मोदी सरकार ने कसा शिकंजा तो तिलमिला उठा पाकिस्तान, जमकर उगला जहर

AAC And JKIM Ban: पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के अलगाववादी समूहों पर भारत के प्रतिबंधों की निंदा की है. पाकिस्तान ने इसे भारत का कठोर रवैया और असहमति को दबाने की कोशिश करार दिया है.

AAC And JKIM Ban: भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर के दो अलगाववादी संगठनों – जम्मू और कश्मीर आवामी एक्शन कमेटी (AAC) (मौलवी मीरवाइज उमर फारूक) और जम्मू और कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (JKIM) को पांच साल के लिए "गैरकानूनी संगठन" घोषित कर दिया है. इस फैसले से पाकिस्तान भड़क उठा और उसने भारत के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है.

भारत सरकार ने यह प्रतिबंध कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों कोरोकने और राष्ट्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए लगाया है. गृह मंत्रालय ने प्रतिबंध लगाने के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरे को प्रमुख कारण बताया.

पाकिस्तान ने भारत के फैसले की निंदा की
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर भारत के इस फैसले को "लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों का उल्लंघन" बताया. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, "AAC का नेतृत्व कश्मीर के प्रमुख धार्मिक नेता मीरवाइज उमर फारूक कर रहे हैं. JKIM की स्थापना मौलाना मोहम्मद अब्बास अंसारी ने की थी, जो 2022 तक इसके प्रमुख थे. यह भारत की ओर से कश्मीर में राजनीतिक गतिविधियों को दबाने की रणनीति है."

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का मुद्दा फिर दोहराया
पाकिस्तान ने अपने बयान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों का जिक्र करते हुए कहा,"भारत को कश्मीरी राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध हटाना चाहिए और UNSC के प्रस्तावों को लागू करना चाहिए. हालांकि, भारत पहले ही साफ कर चुका है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और संयुक्त राष्ट्र या किसी अन्य देश के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है.

भारत ने क्यों किया प्रतिबंध?

  • ये संगठन अलगाववादी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं.
  • भारतीय संप्रभुता और एकता के खिलाफ काम कर रहे थे.
  • कश्मीर में अशांति और अस्थिरता फैलाने में संलिप्त थे.
  • पाकिस्तान समर्थित संगठनों से इनका संबंध रहा है.
  • पिछले साल भी भारत ने कई अलगाववादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके बाद प्रतिबंधित समूहों की संख्या अब 16 हो गई है.

क्या है भारत की नीति?
दरअसल, भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि अलगाववादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. कश्मीर में आतंकवाद और उग्रवाद को किसी भी हाल में बढ़ने नहीं दिया जाएगा. जो संगठन देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होंगे, उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, तालिबान सरकार के साथ चर्चा की', UNSC में बोला भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget