एक्सप्लोरर

Pakistan के बलूचिस्तान में बम ब्लास्ट, दो पुलिसकर्मियों की मौत और दो घायल

Pakistan: बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने घटना की निंदा की और मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान में बलूचिस्तान के खुजदार जिले में शनिवार (25 फरवरी) को ब्लास्ट हुआ है. हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. खुजदार स्टेशन हाउस ऑफिसर मुहम्मद जान सासोली ने डॉन को बताया कि खुजदार के पुलिस अधीक्षक फहद खान खोसो के सुरक्षा दस्ते को 'रिमोट कंट्रोल विस्फोट' में झालावां कॉम्प्लेक्स के पास निशाना बनाया गया.

सासोली के अनुसार, एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने जिला मुख्यालय अस्पताल, खुजदार में दम तोड़ दिया, जहां घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया. एसएचओ सासोली ने डॉन को बताया, "जब धमाका हुआ तब एसपी खुजदार का दस्ता इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था." उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस दल विस्फोट स्थल पर पहुंचे और इलाके को घेरने के बाद बाद तलाशी अभियान शुरू किया.

'ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें...'

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने घटना की निंदा की और मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा, "ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें हमारे सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिरा सकतीं... बलूचिस्तान के लोग सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं."

घायलों के इलाज का निर्देश

बिजेन्जो ने कहा कि आतंकवाद के खतरे को पराजित किया जाएगा. मंत्री ने उन घायलों के लिए प्रार्थना की और निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं. उन्होंने कहा, "क्षेत्र की पुख्ता सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने चाहिए." डॉन की खबर के मुताबिक, बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लैंगोव ने भी विस्फोट की निंदा की और जिला प्रशासन को घायलों को इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- 2019 के बाद से अब तक 159 भारतीयों ने ली पाकिस्तान की नागरिकता, जानिए क्या था कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget