एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में जनगणना करने गई टीम पर बड़ा आतंकी हमला, गोलीबारी में अब तक दो की मौत

Terrorist Attacks In Pakistan: पाकिस्तान में जनगणना करने गई टीम पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है.

Terrorist Attacks In Pakistan: दुनियाभर में आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान आज खुद आतंक के गिरफ्त में है. पाकिस्तान में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं. अब ताजा हमला जनगणना करने पहुंची टीम पर हुआ है. इस आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई है. आतंकियों ने दो अलग-अलग जनगणना करने गई टीम पर हमला बोला. 

दो हमले किए गए हैं
आतंकियों ने दो टीमों को निशाना बनाया है. पहला हमला टैंक जिले के कोट आजम में तो वहीं दूसरा लक्की मरवत जिलों में जनगणना कर रही टीम पर हुआ. टैंक जिले के कोट आजम में आतंकियों ने पुलिस वैन को निशाना बनाया.पुलिस वैन जनगणना कर रही टीम की सुरक्षा में मौजूद थी. आतंकियों द्वारा किए गए  अंधाधुंध फायरिंग में कांस्टेबल खान नवाब की मौत हो गई और कई अन्य यहां घायल हो गए. पुलिसकर्मियों ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया गया है. उनका टैंक के जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीं दूसरे हमले की बात करें तो लक्की मरवत के परवाला गांव में यह हमला हुआ. यहां गोली लगने से कॉन्स्टेबल दिल जान की मौके पर ही मौत हो गई. यहां भी वारदात को अंजाम देने के बाद दहशतगर्द मौके से फरार हो गए.

बता दें कि पाकिस्तान सरकार इन दिनों न सिर्फ आर्थिक तंगी से जूझ रही है बल्कि एक्टिव हुआ आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान भी उसके लिए सिरदर्द बना हुआ है. पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन TTP काफी एक्टिव हो गया है. नवंबर 2022 में पाकिस्तान सरकार की TTP के साथ बातचीत बंद हो गई थी. इसके बाद टीटीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. वो पाकिस्तान में अफगानिस्तान की तरह ही तालिबान का शासन चाहता है. हाल के दिनों में उसके कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
India-Afghanistan Relations: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन मुद्दों पर होगी बात
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन जरूरी मुद्दों पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget