एक्सप्लोरर

फील्ड मार्शल बनते ही जहर उगलने लगे आसिम मुनीर, बकरीद पर LoC पहुंच फिर अलापा कश्मीर राग; ऑपरेशन सिंदूर भूल गए जनरल?

Aasim munir on Pakistan: बकरीद के दिन पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात अग्रिम चौकियों का दौरा किया.

Aasim munir on Pakistan: जब दुनिया भर के मुसलमान त्याग और भाईचारे का पर्व बकरीद मना रहे थे, उस समय पाकिस्तान ने एक बार फिर इस धार्मिक अवसर का राजनीतिकरण कर दिया. कश्मीर पर कब्जे की मंशा और भारत-विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने नियंत्रण रेखा (LoC) का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से मुलाकात कर कश्मीर मुद्दे को हवा दी.

LoC दौरे के बहाने भारत पर निशाना
जनरल मुनीर ने LoC पर तैनात अपने सैनिकों को ईद की बधाई दी और उनकी “मनोबल और सतर्कता” की तारीफ की. पाक सेना की मीडिया शाखा ISPR के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने हालिया सीमा पर हुई झड़पों का जिक्र किया और दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया है. मुनीर अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हुए सैनिकों से कहा कि सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की है. 

पाकिस्तान ने फिर किया कश्मीर मुद्दे का इस्तेमाल
जनरल मुनीर ने इस मौके पर एक बार फिर कश्मीर राग अलापा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी जनता के ‘न्यायपूर्ण संघर्ष’ का समर्थन करता रहेगा और यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और वहां के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सुलझना चाहिए. यह बयान पाकिस्तान की स्थायी विदेश नीति की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें हर मौके पर चाहे वह धार्मिक हो या राजनीतिक, कश्मीर का कार्ड खेलना शामिल है.

पाकिस्तान फिर बेनकाब
यह पहली बार नहीं है कि ईद जैसे त्योहार पर पाकिस्तान ने कश्मीर का राजनीतिकरण किया हो. जब भी पाकिस्तान आंतरिक संकट, वैश्विक दबाव या आर्थिक परेशानी से जूझता है, वह दुनिया का ध्यान हटाने के लिए कश्मीर का इस्तेमाल करता है.

भारत का स्पष्ट संदेश: कश्मीर हमारा था, है और रहेगा 
भारत पहले ही कई बार साफ कर चुका है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं. भारत की ओर से यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई हक नहीं है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अब भारत के रुख को ज्यादा समर्थन मिल रहा है और पाकिस्तान के दावे नजरअंदाज किए जा रहे हैं.

भारत ने इसलिए लिया था एक्शन
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने 7 मई को PoK और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमले किए.चार दिनों तक सीमा पर तनाव और सैन्य झड़पों का दौर चला जिसके बाद 10 मई को DGMO स्तर की बातचीत में तनाव कम करने पर सहमति बनी. 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, अमेरिका करेगा तय? ट्रंप बोले- वेनेजुएला की तरह मैं ही...
ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, अमेरिका करेगा तय? ट्रंप बोले- वेनेजुएला की तरह मैं ही...
US Israel Iran War Live: ईरान ने अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, IRGC का दावा, अराघची बोले- बातचीत नहीं होगी
Live: ईरान ने US के एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, IRGC का दावा
ईरान, अमेरिका से लेकर कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
ईरान, US से कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget