एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बयान पर भड़क गया पाकिस्तान, भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पर भी जहर उगला

Pakistan On India: सेना प्रमुख द्विवेदी ने सोमवार को पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र करार देते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा का कुचक्र पड़ोसी देश से ‘संचालित’ किया जा रहा है.

Pakistan On India:  पाकिस्तान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के इन आरोपों को ‘बेबुनियाद’ करार देते हुए बुधवार (15 जनवरी, 2025) को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है और वह आतंकवाद को प्रायोजित कर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है .

राजनाथ ने मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को पाकिस्तान पर आतंकवाद को प्रायोजित कर भारत को अस्थिर करने के लगातार प्रयास करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अपने आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना होगा या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा .

J&K की स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में

वहीं सेना प्रमुख द्विवेदी ने सोमवार को पाकिस्तान को “आतंकवाद का केंद्र” करार देते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा का कुचक्र पड़ोसी देश से ‘संचालित’ किया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने केंद्र-शासित प्रदेश की समग्र स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में बताया था.

क्या बोली पाकिस्तानी सेना?

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में पाकिस्तान के आतंकवाद का केंद्र होने संबंधी जनरल द्विवेदी की टिप्पणी को खारिज किया. उसने कहा, “इस तरह के राजनीति से प्रेरित और भ्रामक बयान भारतीय सेना के अत्यधिक राजनीतिकरण को दर्शाते हैं .” पाकिस्तानी सेना ने कहा, “पाकिस्तान ऐसी बेबुनियाद टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताता है. पाकिस्तान में गैर-मौजूद आतंकवादी ढांचे की कल्पना करने के बजाय आत्म-भ्रम में न पड़ना और जमीनी हकीकत की सराहना करना बुद्धिमानी होगा.”

पाकिस्तानी विदेशी कार्यालय का बयान 

वहीं पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि “भारतीय नेतृत्व की ऐसी बयानबाजी” जम्मू-कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों से “अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान नहीं भटका सकती.” विदेश कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत विवादित क्षेत्र” है, जिसकी अंतिम स्थिति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार निर्धारित की जानी है. उसने कहा कि भारत के पास पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान के क्षेत्रों पर दावा करने का कोई कानूनी या नैतिक आधार नहीं है. पाकिस्तान ने कहा कि “इस तरह की उकसावे वाली टिप्पणियां” क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए हानिकारक हैं .

यह भी पढ़ें- अफ्रीका की तरह दो टुकड़ों में बंट जाएगा भारत? धरती के नीचे टूट रहे भारतीय टेक्टोनिक प्लेट, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget