एक्सप्लोरर

'अनैतिक सामग्री' अपलोड करने को लेकर पाकिस्तान ने चीनी एप टिकटॉक पर फिर से रोक लगाई

दो जुलाई को सिंध हाईकोर्ट ने देश में अनैतिकता फैलाने के कारण टिकटॉक पर पाबंदी लगाने के अपने फैसले को वापस ले लिया था. कोर्ट ने 28 जून को PTA से एक नागरिक की शिकायत पर टिकटॉक को निलंबित करने को कहा था.

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने ‘अनुचित सामग्री’ को हटाने में कथित तौर पर विफल रहने पर ‘टिकटॉक’ ऐप पर रोक लगा दी. लघु वीडियो साझा करने की सुविधा देने वाली चीन की इस ऐप पर देश में हाल के महीनों में चौथी बार रोक लगाई गई है. टेलीकॉम नियामक पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन प्राधिकरण (पीटीए) ने ट्वीट करके कहा कि ‘इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम कानून, 2016’ के संबंधित प्रावधानों के आलोक में पीटीए ने देश में टिकटॉक ऐप और इसकी वेबसाइट पर रोक लगा दी है.

इसमें कहा गया, ''इस मंच पर अनुचित सामग्री लगातार मिल रही है और इस प्रकार की सामग्री को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे जिसके कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी.''

इससे पहले, मार्च में पेशावर हाई कोर्ट ने कई नागरिकों की याचिका पर इस ऐप को निलंबित कर दिया था. हालांकि कुछ हफ्तों बाद पाबंदी हटाते हुए अदालत ने पीटीए से कहा था कि वह ऐसे कदम उठाए जिनके चलते कोई 'अनैतिक सामग्री' अपलोड न की जा सके.

पीटीए ने पिछले वर्ष अक्टूबर में टिकटॉक पर पहली बार पाबंदी लगाई थी. ऐप के खिलाफ अश्लील एवं अनैतिक सामग्री दिखाने का आरोप था. लेकिन यह पाबंदी भी दस दिन के बाद हटा ली गई थी.

पीटीए के प्रवक्ता खुर्रम मेहरान ने जियो न्यूज को बताया कि ऐप को ऑनलाइन पोस्ट की जाने वाली 'अनुचित सामग्री' के बारे में कई बार कहा गया लेकिन उसकी ओर से इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया.

दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सकारात्मकता और प्रेरणा के बारे में संदेश देने के लिए 16 जुलाई को टिकटॉक का ही इस्तेमाल किया था. डॉन अखबार की खबर के मुताबिक पिछले महीने ऐप की ओर से कहा गया था कि तीन महीनों में उसने पाकिस्तान में टिकटॉक से 60 लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं.

दिल्ली: किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया सुरक्षा अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना, 9 लीटर पानी और रेडियो... ब्रिटेन को रूस से युद्ध का डर! अलर्ट जारी
खाना, 9 लीटर पानी और रेडियो... ब्रिटेन को रूस से युद्ध का डर! अलर्ट जारी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget