एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: ताज़ा तनाव के बीच मदद और शांति की गुहार लगाते UN पहुंचा पाकिस्तान

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन जब पूरी दुनिया समेत पूरा भारत प्यार के इस जश्न में डूबा हुआ था तब पुलवामा में आतंकी हमला किया गया. हमले की ज़िम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है जिसका सरगना समूद अज़हर है. अज़हर ने अपने आतंक का अड्डा पाकिस्तान में बसा रखा है.

इस्लामाबाद: पुलवामा हमले के बाद उपजे तनाव ने पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया है. इसी मुश्किल के बीच पाक यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के पास पहुंचा है. वहां पहुंचकर पाकिस्तान ने गुहार लगाई है कि भारत के साथ पैदा हुआ ताज़ा तनाव को यूएन कम करे. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने ये गुहार उस बीच लगाई है जब उनके देश में मौजूद आतंकियों से समर्थन हासिल करके एक कश्मीरी आतंकी ने 40 भारतीय जवानों की नृशंस हत्या कर दी.

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन जब पूरी दुनिया समेत पूरा भारत प्यार के इस जश्न में डूबा हुआ था तब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ये आतंकी हमला किया गया. हमले की ज़िम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है जिसका सरगना समूद अज़हर है. अज़हर ने अपने आतंक का अड्डा पाकिस्तान में बसा रखा है. इस मामले में दोनों देशों ने एक-दूसरे के दूतों को समन किया जिसके बाद से तनाव ने और तूल पकड़ लिया.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस को सोमवार को एक पत्र भेजा है. विदेश कार्यालय के मुताबिक इस पत्र में कुरैशी ने गुटेरेस से दोनों देशों के बीच उपजे तनाव को कम करने में मदद की मांग की है. पत्र में लिखा है, "मैं इस ओर तत्काल आपका ध्यान खींचना चाहूंगा कि हमारे क्षेत्र में रक्षा की स्थिति बिगड़ रही है. इसकी वजह पाकिस्तान के ख़िलाफ़ बल के प्रयोग की भारत की धमकी है."

कश्मीर मामले में भारत किसी तीसरे देश के हस्ताक्षेप को लंबे समय से ख़ारिज करता आया है. भारत का कहना है कि ये मामला दो देशों का है और इसे दो देशों के बीच ही सुलझाया जाना चाहिए. कुरैशी का कहना है कि यहां तक कि भारत के मुताबिक भी हमला करने वाला एक कश्मीरी है और बिना जांच के हमले को पाकिस्तान के माथे मढ़ना बेहद बचकाना है. उनका कहना है कि भारत घरेलू राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान का नाम उछाल रहा है और तनाव का माहौल पैदा कर रहा है.

कुरैशी ने ये भी कहा है कि भारत ने सिंधु जल समझौते को त्यागने का इशारा किया है. पाकिस्तान का कहना है कि ये बहुत बड़ी चूक हो सकती है. कुरैशी ने कहा, "शांति के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की ज़रूरत है. यूएन को तुरंत इस मामले में दखल देना चाहिए." उन्होंने कहा कि भारत को हमले की स्वतंत्र और विश्वसनीय जांच करवानी चाहिए. उन्होंने लिखा कि भारत से कहा जाना चाहिए कि वो पाकिस्तान और कश्मीरी लोगों के साथ बातचीत करे ताकि तनाव कम किया जा सके. 

पाकिस्तान की ओर से इस पत्र को यूएन और सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्यों के बीच वितरित करने का भी अनुरोध किया गया है. आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार यूएन से कश्मीर में हस्ताक्षेप करने की अपील करता रहा है. देश के पिछले पीएम नवाज़ शरीफ ने तो मामले में हस्ताक्षेप के लिहाज़ से अमेरिका तक को बेहद अहम बताया था. हालांकि, अमेरिका लगातार इसमें हस्ताक्षेप करने से बचता रहा है और कहता आया है कि ये भारत-पाक के आपस का मसला है.

ये भी देखें

सुबह की बड़ी खबरें: मारा गया जैश का टॉप कमांडर आतंकी कामरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
'भारत मुझ पर 100 फीसदी...', PM मोदी के सामने फोन पर ट्रंप ने अपने स्पेशल दूत सर्जियो गोर को क्या दिया आदेश?
'भारत मुझ पर 100 फीसदी...', PM मोदी के सामने फोन पर ट्रंप ने अपने स्पेशल दूत सर्जियो गोर को क्या दिया आदेश?
'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का सबसे बड़ा फैन
'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन

वीडियोज

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पंप पर मीटर देखकर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Petrol-Diesel Price Hike:पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फाल्टा उपचुनाव में BJP की जीत पर भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- '1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भगा दिया'
फाल्टा उपचुनाव में BJP की जीत पर भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- '1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भगा दिया'
महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, डंपर ट्रक पर पलटा, बस की टक्कर से 6 की मौत, कई घायल
महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, डंपर ट्रक पर पलटा, बस की टक्कर से 6 की मौत, कई घायल
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: 15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
Sudha Milk Price Hike: इस राज्य में 3 रुपये महंगा मिलेगा सुधा का दूध- दही और पनीर, बढ़ गए दाम, जानें अब एक लीटर के देने होंगे कितने रुपये
Sudha Milk Price Hike: इस राज्य में 3 रुपये महंगा मिलेगा सुधा का दूध- दही और पनीर, बढ़ गए दाम, जानें अब एक लीटर के देने होंगे कितने रुपये
Viral Video: और कर लो स्केटिंग... रेस्तरां में खाना सर्व कर रहे वेटर का बिगड़ा बैलेंस और हो गया सत्यानाश
और कर लो स्केटिंग... रेस्तरां में खाना सर्व कर रहे वेटर का बिगड़ा बैलेंस और हो गया सत्यानाश
Embed widget