एक्सप्लोरर

'हम इस्लामिक, आप इस्लामिक', इस मुस्लिम मुल्क को पाकिस्तान ने भेजा मैसेज, फेल हुआ ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ प्लान

Indian Delegation in Malaysia: भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सभी कार्यक्रम मलेशिया में निर्धारित योजना के अनुसार सफलतापूर्वक आयोजित हुए. इसे पाकिस्तान के लिए एक बड़ा कूटनीतिक झटका माना जा रहा है.

Indian Delegation in Malaysia: पाकिस्तान ने मलेशिया में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रमों को रद्द करवाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कुआलालंपुर सरकार से करारा झटका मिला. पाकिस्तान ने इस्लामी एकता का हवाला देकर मलेशियाई अधिकारियों से भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रमों को रोकने की मांग की थी, लेकिन मलेशिया ने पाकिस्तानी हस्तक्षेप को सिरे से खारिज कर दिया.

पाकिस्तान नहीं चाहता था भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम का आयोजन 
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी दूतावास ने मलेशियाई अधिकारियों से भारतीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम रद्द करने का आग्रह किया, लेकिन यह कारगर नहीं हुआ और प्रतिनिधिमंडल को पूरा समर्थन मिला. प्रतिनिधिमंडल के सभी कार्यक्रम तय योजना के अनुसार ही हुए. इसे पाकिस्तान के लिए एक बड़ा कूटनीतिक झटका माना जा रहा है.

संजय झा के नेतृत्व में पांच देशों का दौरा
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडीयू सांसद संजय झा ने किया. इसमें बीजेपी की अपराजिता सारंगी, बृजलाल, प्रधान बरूआ, हेमांग जोशी, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, सीपीएम के जॉन ब्रिटास, कांग्रेस के सलमान खुर्शीद और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार शामिल थे.

प्रतिनिधिमंडल ने जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया का दौरा किया. इसका उद्देश्य था भारत में हालिया आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करना और पहलगाम हमले के बाद भारत के प्रतिकार 'ऑपरेशन सिंदूर' को दुनिया के सामने रखना.

भारत को मिला वैश्विक समर्थन
संजय झा ने IANS से कहा, “यह यात्रा कई मायनों में सफल रही. दुनिया भर के देशों ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और 26 मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की. भारत ने केवल आतंकी ठिकानों और शिविरों को निशाना बनाते हुए संयमित और सटीक हमला किया. जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं, उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं और कैबिनेट बैठक खुद पहलगाम में हो रही है.” उन्होंने आगे कहा कि भारत ने FATF से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

“हर देश भारत के साथ खड़ा है”- सांसदों का बयान
सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, “हमारा उद्देश्य था कि दूसरे देशों को आतंकवाद के खिलाफ भारत के संघर्ष के प्रति संवेदनशील बनाया जाए.” बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, “हम पांच देशों की यात्रा से लौटे हैं और एक बात स्पष्ट है, हर देश भारत के साथ है और आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है.”

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत की मजबूत आवाज
इस प्रतिनिधिमंडल ने दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की सभी राजनीतिक पार्टियां आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुट हैं और पाकिस्तान को वैश्विक मंचों पर बेनकाब करने का अभियान अब केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश का साझा प्रयास है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget