एक्सप्लोरर

Pak-Afghan Relations: पाकिस्तान की चेतावनी के बाद हरकत में आया तालिबान, आतंकवादियों के खिलाफ उठाया ये कदम

Pak-Afghan Relations: पाकिस्तान आतंकी समूहों के खिलाफ तालिबान द्वारा कोई कार्रवाई न करने से निराश है. हाल के सप्ताह में सीमा पार से आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है जिसमें कई पाक सैनिक मारे गए हैं.

Pak-Afghan Relations:  अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में सीमा पार कई हमलों में लगभग एक दर्जन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और इस्लामाबाद की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराए जाने के बाद आतंकवादी समूहों को पाकिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों से हटाने के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है. मीडिया में सोमवार को आए एक समाचार में यह बात कही गई.

पाकिस्तान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सहित अन्य आतंकी समूहों को खत्म करने को लेकर तालिबान सरकार की अनिच्छा से हाल के दिनों में काफी निराश हुआ है. तालिबान नेतृत्व इस तरह की कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि इन समूहों ने तालिबान के साथ अमेरिका के नेतृत्व वाले विदेशी बलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और इनकी विचारधारा एक जैसी है.

पाकिस्तान ने दी स्पष्ट चेतावनी
घटनाक्रम से परिचित एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने रविवार को द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि हाल में सीमा पार से हुए हमलों के बाद, पाकिस्तान ने तालिबान नेतृत्व को स्पष्ट शब्दों में आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने या परिणाम भुगतने के लिए कहा.

इतनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं पाकिस्तान
अधिकारी ने कहा, "कुछ समूहों को पहले ही हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों से हटा दिया गया है." उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हालांकि सिर्फ इतनी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है, लेकिन कम से कम तात्कालिक रूप से सीमा पार से हमलों को रोकने के तालिबान के फैसले को स्वीकार करता है. खबर में अधिकारी के हवाले से कहा गया, "हमारी मांग स्पष्ट है कि इन समूहों को खत्म किया जाना चाहिए या इस तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए कि वे फिर कभी हमारे लिए खतरा पैदा न करें."

आतंकवादी हमलों में कई पाकिस्तानी मारे गए
हाल के सप्ताह में सीमा पार से आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. उत्तरी वजीरिस्तान में शनिवार को सीमा पार से आए आतंकियों के हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे. 14 अप्रैल को एक और आतंकवादी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई थी. उस हमले के बाद, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और खोस्त प्रांतों में कथित तौर पर आतंकवादी ठिकानों को खत्म करने के लिए हवाई हमले किए थे.

अफगानिस्तान में जब तालिबान पिछले वर्ष सत्ता में लौटा था तो पाकिस्तान को उम्मीद थी कि नई सरकार इन आतंकवादी समूहों से निपटेगी. अधिकारी ने कहा कि वादों के बावजूद तालिबान ने अभी तक अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की है.

यह भी पढ़ें- 

Al Qaeda Documents Reveal: 9/11 जैसा ही दूसरा हमला करना चाहता था लादेन, अमेरिका के इस कदम का नहीं लगा पाया अंदाजा

World Military Expenditure: वैश्विक सैन्य खर्च पहुंचा 2.1 ट्रिलियन के पार, भारत खर्च करने के मामले में तीसरे नंबर पर, जानें कितना खर्च करता है इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget