एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: 'हम अल्लाह बोलकर बचे, काश वो भी...', नेपाल के सुदीप की मां और बहन ने बिलखते हुए सुनाया दर्द

सुदीप की बहन ने भाई को शहीद घोषित किए जाने की मांग की है. वहीं, मां का कहना है कि सुदीप इकलौता बेटा था, अब बुढ़ापे में कौन उनकी जिम्मेदारी उठायेगा.

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेपाल के सुदीप न्यौपाने का परिवार इकलौते बेटे के जाने से बेहद गम में है. परिवार के लोग सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि सुदीप का क्या दोष था, किस बात की उसको सजा मिली. सुदीप की मां और बहन ने बिलखते हुए अपना दर्द बताया है. उन्होंने कहा कि सुदीप ने झूठ नहीं बोला और वो हिंदुओं की लाइन में जाकर लग गया और उसको गोली मार दी, जबकि परिवार के बाकी लोग अल्लाह का नाम लेकर सिर झुकाकर बैठ गए और बच गए.

बीबीसी हिंदी से बात करते हुए सुदीप की बहन सुषमा ने कहा, 'हम तो अल्लाह बोलकर छुप गए, लेकिन मेरा भाई नहीं छिपा उसने सीने पर दो गोली खाईं. उसने बोला मैं हिंदू हूं, उसको मार दिया. दो देशों के झगड़े की वजह से मेरा बेगुनाह भाई मारा गया. हम सब कितना खुश होकर वहां घूम रहे थे. हम बस यही चाहते हैं कि हमारे भाई को शहीद घोषित किया जाए.'

सुषमा ने कहा कि उनका भाई उन्हें बहुत प्यार करता था और वो बहुत अच्छा था. हमारे परिवार में कोई नहीं है, हम तीन ही हैं और उसमें भी एक भाई मारा गया. हिंदू होने की वजह से उन लोगों ने मार दिया. 

सुदीप की मां रीना पांडे की हालत बेटे के जाने की वजह से बहुत खराब है. वह बस यही कह रही हैं कि किस गुनाह की सजा उनके बेटे को दी गई. उन्होंने कहा, 'हम तो घूमने के लिए गए थे, मरने के लिए तो नहीं गए थे. क्या दोष था मेरे बेटे का. टूरिस्ट का तो सम्मान करना चाहिए न. हिंदू बोलकर उसकी छाती में गोली मार दिया. उन्होंने बोला हिंदू एक साइड हो जाओ और मुस्लिम एक साइड. मेरा बेटा मुस्लिम बोलता तो शायद बच जाता. नहीं बोला, वो बोला मैं नेपाली हूं, मैं हिंदू हूं, मैंने कोई गलती नहीं की. वो बार-बार बोला. उसको बोला कि हिलना नहीं तो गोली मार दूंगा, भागने की कोशिश भी नहीं की मेरे बेटे ने. मेरा बेटा कुछ नहीं कर पाया उसको गोली मार दी.'

रीना पांडे सवाल कर रही हैं कि उनके उनके बेटे की जिम्मेदारी कौन लेगा, हमें बताना चाहिए था कि आतंकी हैं वहां. उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे की जिम्मेदारी भारत सरकार को लेनी पड़ेगी. कौन लेगा मेरी जिम्मेदारी, इकलौता बेटा था, मेरा संसार था वो. अब मेरी जिम्मेदारी कौन लेगा, मैं बीमार पडूंगी तो कौन देखेगा. मेरा संसार तो लुट गया न. क्या दोष था मेरे बेटे का.'

सुदीप के जीजा युवराज ने भी इस भयावह हादसे के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि हमें वहां फायरिंग की आवाज आई तो स्थानीय लोगों ने कहा कि बंदर भगाने के लिए साउंड किया है और हम कंफ्यूज हो गए. 5 मिनट के बाद ही डबल फायरिंग होने लगी. हम आसमान देखने लगे, एक शख्स हमारे साथ आया और कपड़ा बेचने वाले ने हमें कहा कि अल्लाह बोलकर झुक जाओ वो कुछ नहीं करेंगे.

युवराज ने कहा, 'हम चार लोग थे. आतंकी आए और बोले कि हिंदू-मुस्लिम अलग-अलग हो जाए. लोकल लोगों ने कहा कि अल्लाह बोलकर सिर झुकाकर बैठ जाओ. हम तीन लोग अल्लाह बोलकर सिर झुकाकर बैठ गए, लेकिन सुदीप ने नहीं किया. उसने कह दिया कि वो हिंदू है इसलिए उसको गोली मार दी.'

उन्होंने बताया कि दूसरी बार सुदीप की छाती में फायरिंग की. वो आतंकी मास्क लगाकर आया था और 5 मिनट के अंदर ही चला गया. हमें न भारत से कोई परेशानी है और न ही पाकिस्तान से, हम तो टूरिस्ट हैं, लेकिन जो हुआ उसके बाद तो हमारी बॉर्डर पर जाने की भी हिम्मत नहीं है.     

सुदीप के दोस्त उसकी मौत से बेहद गम में हैं. एक दोस्त ने नम आंखों से कहा, 'मैं और सुदीप रात को 11 बजे तक यहां बैठते थे. सुदीप को लाइफ और हेल्थ का बहुत ज्यादा ज्ञान था. एक आदमी कश्मीर घूमने गया था तो वो निर्दोष है न, वो क्यों मारा गया भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी में.'

 

यह भी पढ़ें:-
'गला काटने' का इशारा करते हुए पाकिस्तानी अधिकारी का वीडियो, पाक उच्चायुक्त बोले- ये छोटी बात, ज्यादा फोकस नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: IndiGo को लेकर बढ़ी हलचल....पूरा देश परेशान!| Seedha Sawal | Indigo News
Indigo Flight News Today: कैंसिल उड़ान...पब्लिक परेशान! | ABP Report | ABP News
Indigo Flight Ticket Cancellation: इंडिगो की गलती.. भुगत रहे यात्री! | Mahadangal With Chitra
Khabar Gawah Hai: रुकी इंडिगो की उड़ान, यात्री परेशान! | IndiGo Flights Cancellations | DGCA
Indigo की फ्लाइट कैंसिल होते ही आसमान छूने लगे हवाई सफर के टिकटों का दाम । Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
5 दिनों में 1700 फ्लाइट्स रद्द, 12% शेयर गिरे, आखिर इंडिगो पर ही आफत क्यों, बाकी एयरलाइंस कैसे बच गईं?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
नेटफ्लिक्स ने उसे बहुत महंगे दामों में खरीद लिया है जिसकी फिल्में आप सैकड़ों बार देख चुके होंगे
नेटफ्लिक्स ने उसे बहुत महंगे दामों में खरीद लिया है जिसकी फिल्में आप सैकड़ों बार देख चुके होंगे
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
Embed widget