एक्सप्लोरर

दर्जनों ग्लोबल लीडर्स को कॉल, 100 डिप्लोमेट्स को ब्रीफिंग... भारत कर रहा पाकिस्तान पर हमले की तैयारी, न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट है कि डिप्लोमेट्स को ब्रीफिंग दी गई है, जिसमें बताया गया कि कैसे भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी समूहों को पाकिस्तान मदद देता रहा है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत चुप नहीं बैठेगा और पाकिस्तान पर हमला जरूर करेगा. अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार डिप्लोमेट्स के हवाले से यह दावा किया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दर्जनों वर्ल्ड लीडर्स से बात की और कॉल का मकसद वैश्विक नेताओं को ये बताना था कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ क्या एक्शन लेने जा रहा है.

रिपोर्ट का दावा है कि पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में 100 मिशनों के डिप्लोमेट्स को भी भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रीफिंग के लिए बुलाया था. पहलगाम में 26 बेगुनाहों की हत्या के इस वाकिए ने पूरे भारत में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है और सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन लेने पड़े हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को इसलिए फोन नहीं किया कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच खतरनाक भिड़ंत के लिए मदद चाहते हैं.

पाकिस्तान पर हमले के लिए केस तैयार कर रहा भारत
डिप्लोमेट्स के अनुसार दिल्ली अपने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ सैन्य एक्शन लेने के लिए मामला तैयार कर रही है. रिपोर्ट में पीएम मोदी की उस चेतावनी का भी जिक्र किया गया है, जो उन्होंने बिहार के मधुबनी की धरती पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं को दी थी. इस दौरान पीएम मोदी ने पूरा भाषण हिंदी में दिया, लेकिन जैसे ही पूरे विश्व को पैगाम देने की बात आई तो उन्होंने अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया ताकि दुनिया को उनका मैसेज एकदम साफ और स्पष्ट जाए.

पीएम मोदी ने पाकिस्तान में बैठे आतंकवाद के आकाओं को सीधा संदेश दिया और कहा कि हमले में शामिल एक-एक आतंकवादी और उनके समर्थकों की पहचान करेंगे, पीछा करेंगे और धरती के आखिरी छोर से भी उखाड़ फेकेंगे. एक-एक को ऐसी सजा देंगे, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है.

विदेश मंत्रालय ने राजनयिकों को बताया पाक का पैटर्न, रिपोर्ट में दावा
रिपोर्ट के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेशी मिशनों के राजनयिकों को ब्रीफिंग में पाकिस्तान के पिछले पैटर्न के बारे में जानकारी दी गई है कि कैसे भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी समूहों को वह मदद देता रहा है. रिपोर्ट का कहना है कि भारत ने आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की कुछ खुफिया जानकारियां दी हैं, जिसमें अपराधियों के चेहरे की पहचान करने वाले डेटा शामिल हैं और भारत का कहना है कि ये पाकिस्तान से जुड़े हैं.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा, 'एक्सपर्ट्स और डिप्लोमेट्स से हुई बातचीत के आधार पर दो संभावनाएं बन रही हैं. एक तो ये कि भारत को पाकिस्तान पर हमला करने से पहले आतंकी हमले के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए अधिक समय चाहिए और दूसरा ये कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर इस वक्त जब कई युद्धों की वजह से अराजकता की स्थिति है, तो भारत को अपने एक्शन को सही ठहराने के लिए जस्टिफिकेशन देने की आवश्यकता कम महसूस हो रही है.'

रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत को मजबूती के साथ समर्थन देने की बात कही है, लेकिन अभी ये नहीं कहा जा सकता कि युद्ध में अमेरिका भारत का साथ देगा या नहीं. हालांकि, अगर शामिल नहीं भी होता है और दक्षिण एशियाई देश जंग में शामिल होते हैं तो अमेरिका का प्रभाव होगा ही. 

 

यह भी पढ़ें:-
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच PAK एक्सपर्ट क्यों करने लगे पीएम मोदी की तारीफ, बोले- 2034 तक कोई नहीं जो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटी, Social Media Post के जरिए खुद दी जानकारी
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त भड़की आग उस वक्त का वीडियो आ गया सामने
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त लगी आग उस वक्त का लाइव वीडियो आया सामने

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Pakistani Woman Appeal To PM Modi: 'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
महिला सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित और खूबसूरत जगहें, आज ही बना लें प्लान
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
“स्टूडेंट्स की हिडन सुपरपावर” है नींद, एग्जाम के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं अच्छी स्लीप भी है जरूरी
Embed widget