एक्सप्लोरर

लॉस एंजिल्स की आग में खाक हुई 10,770 करोड़ रुपये की हवेली, वीडियो वायरल

2023 में पैसिफिक पैलिसेड्स की सबसे महंगी हवेली उस समय प्रसिद्ध हुई जब एचबीओ की सक्सेसन ड्रामा सीरीज के सीजन-4 में इस हवेली को रॉय भाई-बहनों के घर के रूप में दिखाया गया था.

California Los Angeles Wildfires: कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में वाइल्ड फायर ने पैसिफिक पैलिसेड्स की सबसे महंगी हवेली को स्वाहा कर दिया है. इसी बीच वहां आग के लपटों में घिरी एक आलीशान हवेली की वीडियो वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि ये हवेली करीब 10,770 करोड़ रुपये की है. यह हवेली ल्यूमिनार टेक्नोलॉजी के सीईओ ऑस्टिन रसेल की संपत्ति थी.

लॉस एंजिल्स के जंगलों में फैली भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ल्यूमिनार टेक्नोलॉजीज के सीईओ ऑस्टिन रसेल के 18 बेडरूम वाली हवेली पूरी तरह से मलबे में बदल गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इस आलीशान हवेली  का किराया $450,000 (₹3.74 करोड़) प्रति माह था. यह हवेली HBO के "सक्सेशन" सीजन 4 में रॉय भाई-बहनों के आलीशान घर के रूप में दिखाई दी थी.

पैसिफिक पैलिसेड्स की सबसे महंगी हवेली
डेलीमेल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, पैसिफिक पैलिसेड्स, कैलिफ़ोर्निया की सबसे महंगी हवेली न केवल अपनी कीमत बल्कि अपने असाधारण डिज़ाइन और अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध थी. जिसमें नोबू का डिज़ाइन किया हुआ शेफ की रसोई, 20 सीटों वाला थिएटर, टेम्परेचर कंट्रोल्ड वाइन सेलर और तारों को देखने वाला छत शामिल है. जबकि हवेली का अधिकांश सुविधाएं, जैसे कि फायर पिट, बरकरार हैं,  इंटीरियर, जिसमें मास्टर बेडरूम के बाहर रेटिना स्कैनर और दो पैनिक रूम शामिल हैं, पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. छत पर डेक, स्पा और कार गैलरी, जो बॉलरूम के रूप में काम करती थी, लेकिन अब जलकर खाक हो गई .

अग्निशमन विभाग की आलोचना
अग्निशमन प्रमुख क्रिस्टिन क्राउली ने कहा कि बजट में कटौती से विभाग की सेवाएं प्रभावित हुईं. मेयर करेन बास ने $17 मिलियन की कटौती को "कठिन बजटीय समय" का नतीजा बताया. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कटौती से कोई प्रभाव नहीं पड़ा.

जल संकट पर गवर्नर
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने लॉस एंजिल्स के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने लॉस एंजिल्स के जल और बिजली विभाग को एक पत्र लिखकर हाइड्रेंट में पानी की कमी की बार-बार हो रही समस्याओं की समीक्षा करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह समस्या खास तौर पर गंभीर हो जाती है जब आग जैसे आपातकालीन हालात में अग्निशमन विभाग को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता. गवर्नर ने उस तालाब की ओर इशारा किया जिसे आग लगने के समय मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि ये समुदाय और मेरे लिए बहुत परेशान करने वाला है. बता दें कि AccuWeather Inc. के अनुसार, इस आग से कुल क्षति और आर्थिक नुकसान $135 बिलियन से $150 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें- 'पाठशाला के बदले मधुशाला बनी, झाड़ू से दारू पर आ गए', केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget