एक्सप्लोरर

बहावलपुर के आतंकी अड्डे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का प्रहार, जहां कभी साजिशें रची जाती थीं, अब वहां सिर्फ खामोशी- गूगल मैप पर नजर आ रहा पर्मानेंटली क्लोज्ड

Operation Sindoor Impact: बहावलपुर का आतंकी ठिकाना, जो कभी साजिशों की प्रयोगशाला था, आज इतिहास के मलबे में तब्दील हो चुका है.

Operation Sindoor Impact: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी,जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. भारत ने इस हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया एक ऐसा सैन्य अभियान जिसने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंक के मजबूत गढ़ों को निशाना बनाया. लेकिन इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी और प्रतीकात्मक सफलता रही जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर आतंकी ठिकाने को मिटा देना. यह वही ठिकाना ठिकाना था जहां से मसूद अजहर और उसका संगठन भारत पर हमलों की स्क्रिप्ट लिखा करते थे. अब गूगल मैप्स पर इस स्थान के सामने लिखा आ रहा है- “Permanently Closed”.

जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ था ‘मरकज सुभानल्लाह’ कैंप
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में स्थित मरकज सुभानल्लाह कैंप पर इस हमले का केंद्र रहा. यह ठिकाना आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का प्रमुख ट्रेनिंग सेंटर था, जिसे आतंकी मसूद अजहर ने स्थापित किया था. यह कैंप जामिया मस्जिद के नाम पर चल रहा था और इसका इस्तेमाल आतंकी भर्ती, कट्टरपंथी प्रशिक्षण और फंडिंग के लिए किया जाता था.

हमले के बाद केवल मलबा बचा, गूगल ने दिखाया 'Permanently Closed'
भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के बाद इस पूरे परिसर का नाम गूगल मैप्स पर 'Permanently Closed' दिखने लगा है. यह दर्शाता है कि भारत की एयरस्ट्राइक इतनी सटीक और विनाशकारी थी कि जैश का यह बड़ा ठिकाना अब अस्तित्व में नहीं बचा. गूगल पर किसी स्थान को ‘Permanently Closed’ दिखाने की प्रक्रिया में यूजर्स की रिपोर्ट, ऑटोमैटिक अल्गोरिदम और कभी-कभी लोकल गाइड्स की पुष्टि भी शामिल होती है. इस मामले में भी स्थानीय रिपोर्ट्स और यूजर फ्लैग्स ने इस जानकारी को पुष्ट किया है.

जैश के बड़े ऑपरेशनों का प्लानिंग हब था यह ठिकाना
बहावलपुर स्थित यह कैंप भारत के खिलाफ कई बड़े आतंकी हमलों की योजना का केंद्र रहा है, जिनमें शामिल हैं:

  • 2001 का संसद हमला
  • 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला
  • 2019 का पुलवामा आत्मघाती हमला

यह ठिकाना भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से केवल 100 किलोमीटर दूर स्थित है और पाकिस्तानी सेना के 31वीं कोर मुख्यालय से चंद मील की दूरी पर था.

हमले से पहले कैंप खाली, मसूद अजहर का परिवार वहीं था
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के संभावित हमले की आशंका के चलते इस कैंप से छात्रों को पहले ही हटा दिया गया था, लेकिन मसूद अजहर का परिवार वहीं मौजूद था.
जैश-ए-मोहम्मद की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मारे गए 13 लोगों में से 10 मसूद अजहर के रिश्तेदार थे.

लश्कर और हिजबुल के ठिकाने भी बने निशाना
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने न सिर्फ जैश, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) के ठिकानों पर भी प्रिसिजन स्ट्राइक की. इस ऑपरेशन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत किसी भी आतंकी हमले का मूकदर्शक नहीं रहेगा, बल्कि उसका जवाब कूटनीति और सैन्य स्तर दोनों पर देगा.

बहावलपुर: पाक आर्मी के साये में आतंकी नेटवर्क
बहावलपुर, पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर है। यह भारत के लिए लंबे समय से सुरक्षा चुनौती बना हुआ है. यहां का आतंकी ढांचा पाकिस्तानी सेना की नाक के नीचे पनपता रहा जो अब भारत के रडार पर आ चुका है.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget