एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: काबुल आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 100 के पार

तालिबान ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा, "एक कार बम में सवार एक शहीद आंतरिक मंत्रालय के नजदीक पहली जांच चौकी पर पहुंच गया."

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बीच सदारत चौक के निकट तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे एक एंबुलेंस को उड़ा दिया, जिसमें 102 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 लोग घायल हो गए हैं. स्वास्थ्य एवं आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि कम से कम 102 लोगों की मौत हो गई है और 196 लोग घायल हुए हैं.

दोपहर में 12.50 बजे एक पुरानी इमारत के निकट यह हमला हुआ. इस इमारत में अभी भी कुछ मंत्रालयों के कार्यालय हैं. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, काबुल पुलिस के प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने पुष्टि की कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी एक कार में बैठकर मंत्रालय परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा पहचाने जाने पर उसने वाहन को जांच चौकी पर ही उड़ा दिया.

तालिबान ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा, "एक कार बम में सवार एक शहीद आंतरिक मंत्रालय के नजदीक पहली जांच चौकी पर पहुंच गया." तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि विस्फोट के समय क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे. जहां यह घटना हुई वहां से कुछ दूरी पर जम्हूरियत अस्पताल, कुछ गैर सरकारी संगठनों के कार्यालय और भीड़ भरा बाजार है.

पिछले हफ्ते काबुल के एक अंतरराष्ट्रीय होटल पर हमलावरों ने हमला कर दिया था. जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी. पिछले बुधवार को इस्लामिक स्टेट ने 'सेव द चिल्ड्रन्स' नाम की स्वयंसेवी संस्था के मुख्यालय पर हमला कर दिया था. जिसमें चार संस्था कर्मी, एक राहगीर एक सुरक्षाकर्मी के अलावा पांच आतंकवादी मारे गए थे.

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 के बाद पहली बार नागरिकों की मौत की संख्या में 2017 के पहले पांच महीनों में छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान 2,640 लोगों की मौत हुई और 5,379 लोग घायल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget