एक्सप्लोरर

क्या फेंफड़ों को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है Omicron? स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Omicron Study: विश्व में सबसे तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Varinat) को लेकर किए गए शोध में कहा गया है कि ये फेंफड़ों को अधिक निशाना नहीं बना रहा है जिसकी वजह से यह कम घातक है.

Omicron Study: विश्व में सबसे तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Varinat) फेफड़ों को अधिक निशाना नहीं बना रहा है, जिसकी वजह से यह कम घातक है. हाल ही में किए गए शोध के हवाले से मीडिया में यह जानकारी दी गई है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि चूहों और अन्य छोटे जीवों हेम्सटर पर किए गए शोध से पता चला कि यह वेरिएंट फेफड़ों (Lungs) को कम नुकसान करता है और इसका अधिकतर असर नाक, गले तथा श्वास नली तक ही रहता है.
 
ओमिक्रोन ज्यादा घातक नहीं

इससे पहले वाले कोरोना वायरस फेफड़ों में जख्म बनाकर सांस लेने की प्रकिया को बुरी तरह प्रभावित करते थे और इससे उनकी सिकुड़ने और फैलने की क्षमता समाप्त हो जाती थी. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कहना काफी सही होगा कि ओमिक्रोन से ऊपरी श्वसन तंत्र में संक्रमण हो रहा है और पहले के वेरिएंट की तुलना में यह कम घातक है. बर्लिन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के जीव विज्ञानी रोनालड इल्स (Roland Eils) ने बताया कि यह वेरिएंट संक्रमित जीव की श्वास नली को प्रभावित करता है और एक शोध में यह भी पाया गया है कि फेंफड़ों में ओमिक्रोन का स्तर कुल संक्रमण लोड का दसवां हिस्सा था या अन्य वेरिएंट की तुलना में काफी कम पाया गया था.

दक्षिण अफ्रीका में आया था सबसे पहला मामला

गौरतलब है कि इससे पहले अन्य कई शोधों में कहा गया था कि ओमिक्रोन (Omicron) कोरोना के डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) की तुलना में उतना घातक नहीं है और इस बात के प्रमाण भी हैं. ओमिक्रोन का पता सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में नवंबर के अंतिम माह में लगा था और धीरे धीरे यह दक्षिण अफ्रीका में फैल गया और वहां दिसंबर में मध्य तक प्रतिदिन 26,000 मामले दर्ज किए गए थे. 

100 देशों में ओमिक्रोन के मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार ये वायरस इस समय विश्व के 100 से अधिक देशों में मौजूद है और यह उन लोगों को भी संक्रमित कर सकता है जिन्हें कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं या पहले कोरोना संक्रमण हुआ था. यह भी पाया गया है कि इसके संक्रमण से लोगों में अस्पताल में भर्ती होने की दर अधिक नहीं देखी गई है लेकिन फिर भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. भारत में इस समय ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 1,431 हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

India ने फिर की Afghanistan की मदद, Covaxin की 5 लाख खुराक भेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह आदमी मॉनस्टर है...', सुंदर पिचाई को देखकर अचानक क्यों बोले ट्रंप?
'यह आदमी मॉनस्टर है...', सुंदर पिचाई को देखकर अचानक क्यों बोले ट्रंप?
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget