एक्सप्लोरर

Oklahoma University Shooting: परिसर में शूटर मौजूद था, विश्वविद्यालय ने ट्वीट कर छात्रों से कहा- 'भागो, छुपो, लड़ो'

US University Shooting: विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को दक्षिण ओवल क्षेत्र से बचने और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी.

US University Shooting: अमेरिका के शिक्षण संस्थानों में शूटिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक अन्य ताजा मामले में ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपने कॉलेज परिसर के अंदर एक सक्रिय शूटर के होने की सूचना दी. यह विश्वविद्यालय अमेरिका के नॉर्मन में स्थित है. 

हालांकि, बाद में मामले की पूरी जांच करने और कॉलेज परिसर में किसी भी खतरे के ना होने की पुष्टी होने के बाद कैंपस के अंदर शूटर की खबर के बाद अलर्ट रद्द कर दिया गया. शूटर अभी तक नहीं पकड़ा गया है. ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय ने परिसर में मौजूद लोगों से एक ट्वीट में कहा, "वैन वीलेट ओवल में एक सक्रिय शूटर है. 

भागो, छुपो, लड़ो की सलाह

विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को दक्षिण ओवल क्षेत्र से बचने और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी, क्योंकि इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शूटर के खिलाफ अपना ऑपरेशन जारी रखा था. गोलीबारी की घटना के बारे में अपडेट करते हुए, विश्वविद्यालय ने छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए कहा, "भागो, छुपो, लड़ो" की सलाह दी.

सुरक्षित जगह पर चले जाएं

विश्वविद्यालय ने छात्रों से साउथ ओवल एरिया से बचने और सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के बाहर कई पुलिस और SWAT सामरिक वाहन मौजूद रहे. वहीं, विश्वविद्यालय ने नॉर्मन कैंपस में संभावित गोलियों की आवाज सुनने के बारे में भी ट्वीट किया था.

परिसर के बाहर पुलिस वाहन मौजूद

स्थानीय मीडिया के द्वारा चलाए जा रहे विजुअल्स में ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के बाहर कई पुलिस वाहनों को दिखाया गया है. यह घटना नैशविले में एक स्कूल की शूटिंग के दौरान तीन बच्चों और तीन वयस्कों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद आई है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिका में इस तरह के हमले हो चुके हैं. जनवरी में अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई थे जबकि एक टीचर गंभीर रूप से घायल हुआ था. इस घटना के दो दिन पहले पहले ही कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत हुई थी. इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे. 

ये भी पढ़ें: Iran Hijab Case: ईरान में CCTV कैमरों के जरिये रखी जाएगी महिलाओं पर नजर, हिजाब को लेकर सख्ती के मूड में सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट्स ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट्स ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
'We Will Kill Trump...', खामेनेई के अंतिम संस्कार वाले शहर में निकला ट्रंप की मौत का फरमान
अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?
अमेरिका-ईरान के बीच भीषण युद्ध! कुवैत से बहरीन तक तबाही, दोबारा जंग शुरू होने के क्या हैं कारण?
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget