एक्सप्लोरर

ओबामा का ट्रंप पर तंज, कहा- राष्ट्रपति पद को एक 'रियेलिटी शो' की तरह देखते हैं, वह काम कर ही नहीं सकते

ओबामा ने कहा कि बाइडन और हैरिस के पास चीजों को करने के लिये आवश्यक अनुभव व ठोस नीतियां हैं जिससे वे बेहतर, पारदर्शी और मजबूत देश के अपने दृष्टिकोण को हकीकत का अमलीजामा पहना सकते हैं.

न्यूयॉर्क: डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने उत्तराधिकारी पर राष्ट्रपति पद को एक “रियेलिटी शो” की तरह देखने का आरोप लगाया और कहा कि शीर्ष रिपब्लिकन नेता “इस पर अच्छा नहीं कर पाए क्योंकि वह कर ही नहीं सकते हैं.” देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ओबामा बुधवार को डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय सम्मेलन (डीएनसी) की तीसरी रात्रि में डिजिटल संबोधन दे रहे थे. इससे कुछ समय बाद ही कैलिफोर्निया की कमला हैरिस औपचारिक रूप से इस पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिये दावेदार चुनी गईं.

पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले ही डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने जा चुके हैं. ओबामा ने कहा कि बाइडन और हैरिस के पास चीजों को करने के लिये आवश्यक अनुभव व ठोस नीतियां हैं जिससे वे बेहतर, पारदर्शी और मजबूत देश के अपने दृष्टिकोण को हकीकत का अमलीजामा पहना सकते हैं.

ओबामा ने हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप पर निशाना साधते हुए तीखे कटाक्ष किये. तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में ट्रंप एक बार फिर से चुने जाने के लिये दावेदारी पेश कर रहे हैं.

ओबामा ने कहा, “मैं ओवल दफ्तर में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल दोनों व्यक्तियों के साथ रहा हूं. मैंने कभी उम्मीद नहीं की कि मेरा उत्तराधिकारी मेरे नजरिये या मेरी नीतियों को जारी रखेगा.” ओबामा ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि ट्रंप हो सकता है “इस काम को गंभीरता से लेने में कुछ रुचि दिखाएं…लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया.”

ओबामा ने अपनी टिप्पणी के दौरान असामान्य रूप से ट्रंप की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “देश के लिये मैंने उम्मीद की थी कि डोनाल्ड ट्रंप इस काम को गंभीरता से लेने में रुचि दिखा सकते हैं, उन्हें इस कार्यालय की अहमियत समझ में आ सकती है, और इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिये लोकतंत्र के प्रति वह कुछ श्रद्धा दिखाएंगे.”

ओबामा ने कहा, “करीब चार साल होने को हैं और उन्होंने काम करने, साझा आधार तलाशने को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई. अपनी और अपने दोस्तों की मदद के अलावा इस शानदार कार्यालय की ताकत का इस्तेमाल उन्होंने किसी और की मदद के लिए करने में कभी कोई रुचि नहीं दिखाई. उन्होंने राष्ट्रपति पद के कार्यकाल को किसी और चीज की तरह न लेकर एक रियेलिटी शो की तरह देखा जिसका इस्तेमाल वह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिये करते हैं जैसा वो हमेशा चाहते हैं.”

फिलाडेल्फिया से अपने संबोधन में ओबामा ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप इस काम में आगे नहीं बढ़े क्योंकि वह कर ही नहीं सकते हैं.” फिलाडेल्फिया में ही अमेरिकी संविधान का मसौदा तैयार हुआ था और उस पर हस्ताक्षर हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget