एक्सप्लोरर

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी नर्स गिरफ्तार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मारने की धमकी देने वाली एक नर्स को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी नर्स निवियाने पेटिट ने 13 फरवरी से 18 फरवरी के बीच हैरिस को जान से मारने की धमकी दी थी. उसे  फ्लोरिडा में गिरफ्तार किया गया.

ह्यूस्टन: अमेरिका के फ्लोरिडा में 39 वर्षीय एक नर्स को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सीएनएन रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की जांच के बाद निवियाने पेटिट फेल्प्स को गिरफ्तार किया गया. कमला हैरिस (56) अमेरिका की उपराष्ट्रपति के रूप में चुनी गई पहली महिला, पहली ब्लैक अमेरिकन और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकन हैं.

फ्लोरिडा में दर्ज शिकायत के अनुसार फेल्प्स ने जानबूझकर 13 फरवरी से 18 फरवरी के बीच संयुक्त अमेरिकी उपराष्ट्रपति जान से मारने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. फेल्प्स 2001 से जैक्सन हेल्थ सिस्टम के लिए काम कर रही हैं. 

जो बाइडेन और कमला हैरिस के खिलाफ बोले नफरती शब्द 
शिकायत में कहा गया है कि फेल्प्स ने जेल में बंद अपने पति को एक कंप्यूटर एप्लीकेशन के जरिए वीडियो भेजा था, जिसमें परिवारों को कैदियों से कनेक्ट करने की अनुमति दी जाती है. शिकायत के अनुसार, वीडियो में फेल्प्स ने कैमरे के सामने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए नफरत भरे शब्दों का उपयोग किया गया.

वीडियो में कहा- अब तुम्हारे गिनती के दिन बचे
इन वीडियो में फेल्प्स ने उपराष्ट्रपति हैरिस की हत्या के बारे में भी स्टेटमेंट दिया. एक वीडियो में फेल्प्स ने कहा "कमला हैरिस तुम मरने जा रही हो. तुम्हारे दिन अब गिनती के बचे हैं" 18 फरवरी को एक दूसरे वीडियो में फेल्प्स ने कहा, "मैं गन रेंज पर जा रही हूं. मैं भगवान की कसम खाती हूं, आज तुम्हारा दिन है, तुम मरने वाली हो. आज से 50 दिन बाद, इस दिन मार्क कर लो."

दो बार पूछताछ के लिए घर गए सीक्रेट सर्विस एजेंट
शिकायत में कहा गया है कि उसने फरवरी में छुपा हथियार परमिट के लिए आवेदन किया था. 3 मार्च को पुलिस विभाग के डिटेक्टिव्स और सीक्रेट सर्विस फेल्प्स के घर पूछताछ के लिए गए थ लेकिन उसने बात करने से इनकार कर दिया था. फिर 6 मार्च के एक सीक्रेट सर्विस एजेंट फेल्प्स के साथ उसके घर पर बात करने गए थे. शिकायत के अनुसार, फेल्प्स ने कहा, "वह कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने के समय गुस्से में थी, लेकिन वह अब इससे उबर गई  है."


यह भी पढ़ें

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना से 30 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, कई देशों में बिगड़ रहे हैं हालात

एलन मस्क की कंपनी SpaceX को नासा से मिला 2.9 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट, चंद्रमा पर जाने के लिए बनाएगी स्पेसक्राफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget