एक्सप्लोरर

North Korea ICBM Launches: उत्तर कोरिया ने दागी सॉलिड-फ्यूल वाली ICBM मिसाइल, जानिए क्या अब कहीं भी कर सकेगा परमाणु हमला?

North Korea ICBM Test: उत्तर कोरिया ने एक बार फिर मिसाइल दाग दी है. इस बार उसने ठोस-ईंधन वाली नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) तैयार करने का दावा किया है. जानिए कितनी खतरनाक होगी ये मिसाइल?

North Korea Missile Test: दुनिया के सबसे रहस्‍यमय देशों में गिने जाने वाले उत्तर कोरिया (North Korea) ने नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के टेस्‍ट का दावा किया है. उत्तर कोरियाई सरकार का कहना है कि उन्‍होंने हजारों किलोमीटर दूर तक मार करने लायक ठोस-ईंधन वाली ICBM विकसित कर ली है.

इस मिसाइल को 'ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल' नाम दिया गया है. इसकी तस्‍वीरें अब अमेरिका और दक्षिणी कोरिया की मीडिया में खूब चर्चित हैं, और दुनियाभर के विश्लेषक ICBM विकसित करने के उत्‍तर कोरिया के दावे की पड़ताल कर रहे हैं. कुछ अमेरिकी विश्लेषकों का कहना है कि नया ICBM उत्तर कोरिया के लिए परमाणु हमला करना आसान बना सकता है. विश्लेषकों के मुताबिक, दिन-रात मिसाइल प्रोग्राम में जुटे उत्‍तर कोरियाई डिफेंस इंजीनियर्स के पास ICBM तैयार करने की काबलियत है, और इसलिए उनके पास लंबी दूरी तक परमाणु हमलों को अंजाम देने की क्षमता भी आ गई है.


North Korea ICBM Launches: उत्तर कोरिया ने दागी सॉलिड-फ्यूल वाली ICBM मिसाइल, जानिए क्या अब कहीं भी कर सकेगा परमाणु हमला?

ह्वासोंग-18 के परीक्षण से अमेरिका को चौंकाया
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट में बताया गया कि Hwasong-18 नामक नई मिसाइल को गुरुवार सुबह 7 बजे के बाद लॉन्च किया गया था, जो कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में पानी में गिरने से पहले होक्काइडो के उत्तरी जापानी द्वीप के करीब से गुजरी. केसीएनए ने बताया कि मिसाइल टेस्‍ट के दौरान कोरियाई तानाशाह नेता किम जोंग उन और उनकी बेटी मौके पर मौजूद रहे. जहां किम ने कहा, "अब हमारा ICBM अधिक सैन्य दक्षता के एक शक्तिशाली रणनीतिक हमले के साधन के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकेगा."


North Korea ICBM Launches: उत्तर कोरिया ने दागी सॉलिड-फ्यूल वाली ICBM मिसाइल, जानिए क्या अब कहीं भी कर सकेगा परमाणु हमला?

KCNA ने किम के हवाले से कहा कि ह्वासोंग-18 आक्रमणों को दबाने और राष्ट्र की रक्षा करने के लिए जवाबी परमाणु हमला कर सकेगी. उधर, कुछ विश्लेषकों ने भी यह माना है कि उत्तर कोरिया के पास पहले से ही परमाणु हथियार दागने की क्षमता है, हालांकि उसकी नई मिसाइल इसे और बढ़ा सकती है.

उत्‍तर कोरियाई ICBM गेम चेंजर नहीं!
कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के एक परमाणु नीति विशेषज्ञ अंकित पांडा ने कहा, "मुझे लगता है कि यह मिसाइल परीक्षण उसकी तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, लेकिन मैं इसे गेम चेंजर के रूप में नहीं देखूंगा." वहीं, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्‍तर कोरिया को अभी भी "अपने ठोस-ईंधन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए और अधिक समय व प्रयास करने की जरूरत है."


North Korea ICBM Launches: उत्तर कोरिया ने दागी सॉलिड-फ्यूल वाली ICBM मिसाइल, जानिए क्या अब कहीं भी कर सकेगा परमाणु हमला?

अमेरिकी मीडिया CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह उत्तर कोरिया का इस वर्ष का 12वां मिसाइल परीक्षण था, और यह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के इस महीने की शुरुआत में हुए सबसे बड़े सैन्य अभ्यास के समापन के बाद किया गया है. 

कितनी दूर तक मार कर सकते हैं ICBM?
अंतर्राष्‍ट्रीय विशेषज्ञों के अनुसार, ठोस-ईंधन वाले ICBM दुनिया के किसी भी देश पर हमला करने के लिए उपयुक्‍त होते हैं, और इनकी मारक क्षमता भी 8 हजार से 14 हजार तक हो सकती है. चीन तो 16 हजार किमी रेंज वाले ICBM विकसित करने का भी दावा कर चुका है.

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के 75वें आर्मी डे पर किम जोंग ने कराई सबसे बड़ी मिसाइल परेड, दावा- ये ICBM कहीं भी कर सकती है हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget