एक्सप्लोरर

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध से बौखलाए उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर फिर दागी मिसाइल

जापान और दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया के निशाने पर हैं. ऐसा करने का मतलब सीधे अमेरिका को चुनौती है. सनकी तानाशाह किम जोंग शायद यही चाहता है इसीलिए वो लगातार धमकियों पर धमकियां दिए जा रहा है.

टोकियो: अमेरिका की धमकियों और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध के बावजूद उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन बाज नहीं आ रहा है. उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर फिर एक मिसाइल छोड़ी है. दक्षिण कोरिया और जापान की सरकार ने इसकी पुष्टि की है.

जापान ने इस कदम को उकसावे वाला बताया

दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, ये मिसाइल करीब 770 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई और इसने क़रीब 3700 किलोमीटर का सफ़र तय किया. जापान ने उत्तर कोरिया के इस कदम को उकसावे वाला बताया है.

जापान को परमाणु बम से समुद्र में डुबो देगा उ. कोरिया!

वहीं, उत्तर कोरिया ने अब धमकी दी है कि वो अमेरिका को राख कर देगा और जापान को परमाणु बम से समुद्र में डुबो देगा. हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने वाला किम जोंग अब दुनिया को एक ऐसी जंग की तरफ धकेलना चाहता है जो तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकती है.

जापान और दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया के निशाने पर हैं. ऐसा करने का मतलब सीधे अमेरिका को चुनौती है. सनकी तानाशाह किम जोंग शायद यही चाहता है इसीलिए वो लगातार धमकियों पर धमकियां दिए जा रहा है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर लगाए कड़े प्रतिबंध

अमेरिका और जापान की पहल पर ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं. जिनके तहत उत्तर कोरिया के तेल आयात को काफी सीमित कर दिया गया है. प्राकृतिक गैस और तेल के दूसरे उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके साथ ही उत्तर कोरिया से कपड़ो के निर्यात पर रोक लगा दी गई है. कपड़ा उद्योग उत्तर कोरिया की कमाई का एक बड़ा जरिया है.

उत्तर कोरियाई लोगों को नया वर्क परमिट देने पर भी रोक

वहीं दूसरे देशों में काम करने वाले उत्तर कोरियाई लोगों को नया वर्क परमिट देने पर भी रोक लगा दी गई है. यानी एक तरह से इन प्रतिबंधों के जरिए उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने की तैयारी कर ली गई है, लेकिन इसके बावजूद उत्तर कोरिया के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं.

अमेरिका को किसी पागल कुत्ते की तरह मारा जाना चाहिए- उ. कोरिया

प्रतिबंधों के लिए सीधे तौर पर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए उत्तर कोरिया ने कहा है कि अमेरिका को किसी पागल कुत्ते की तरह मारा जाना चाहिए. किम जोंग के कोरिया ने अमेरिका को राख और अंधेरे में बदल देने की धमकी भी दी है. वहीं जापान को भी निशाना बनाते हुए उत्तर कोरिया ने कहा है कि जापान को हमारे पास होना ही नहीं चाहिए, उसके चारों द्वीपों को परमाणु बम से समुद्र में डुबो देना चाहिए.

तीसरा विश्वयुद्ध चाहता है उ. कोरिया!

उत्तर कोरिया की इन धमकियों को जापान ने जानबूझ कर उकसाने वाला बताया है. अमेरिका पहले ही कह चुका है कि उत्तर कोरिया नहीं माना तो वो कड़े से कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा. यानी एक तरफ उत्तर कोरिया युद्ध का माहौल बना रहा है तो दूसरी तरफ अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया उसे सबक सिखाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में रूस और चीन का उत्तर कोरिया की तरफ नरम रुख एक बार फिर दुनिया की दो बड़ी ताकतों अमेरिका और रूस को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर सकता है और अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब तीसरा विश्वयुद्ध होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget