एक्सप्लोरर

Baltic Sea Methane Leak: बाल्टिक सागर में फूटा 'मीथेन बम', नॉर्ड स्ट्रीम लीकेज से पूरे यूरोप में मचा हाहाकार

Methane Leak: बाल्टिक सागर में 100 मीटर नीचे मीथेन गैस पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम फूट गई है. इससे मीथेन गैस का भयंकर रिसाव हो रहा है. हर घंटे करीब 23 हजार किलो गैस लीक हो रही है.

Baltic Sea Methane Leak News: बाल्टिक सागर (Baltic Sea) में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम फूट (Nord Stream Pipeline Rupture) गई है, जिससे हर घंटे करीब 23 हजार किलो मीथेन (Methane) गैस लीक हो रही है. यह गैस रिसाव (Gas Leak) एक गंभीर संकट में तब्दील हो रहा है. उत्तरी यूरोप (Northern Europe) में बाल्टिक सागर तकरीबन सभी ओर से जमीन से घिरा है. गैस रिसाव के कारण यूरोप (Europe) में हड़कंप मचा है. 

यह गैस पाइपलाइन बाल्टिक सागर में 100 मीटर नीचे है. 26 सितंबर को गैस पाइपलाइन फटी थी. जिसके बाद अब तक इसमें कई धमाके हो चुके हैं. अंतरिक्ष से सैटेलाइट ने भी गैस पाइपलाइन के फटने के असर की तस्वीरें ली हैं. 

बाल्टिक सागर का इकोसिस्टम हो सकता है तहस-नहस!

आशंका जताई जा रही है कि नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन के धमाके और उससे होने वाला गैस रिसाव बाल्टिक सागर के इकोसिस्टम को तहस-नहस कर सकता है. इस पाइपलाइन के फटने को लेकर रूस पर आरोप लग रहा है. आरोप है कि यूरोपीय देशों में ईंधन की सप्लाई बाधित करने के लिए रूस ने पाइपलाइन में धमाका किया. 

जानकारी के अनुसार, नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन से हर घंटे 22,920 किलो गैस का रिसाव हो रहा है. जो  2 लाख 85 हजार किलो कोयले को जलाने के बराबर है. मीथेन गैस को ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए करीब एक चौथाई जिम्मेदार माना जाता है. 

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम ने यह कहा

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम (UNEP) ने कहा है कि नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन का धमाका कई टीएटी बमों के धमाके के बराबर है. यूएनईपी का मानना है कि पाइपलाइन को जल्द ठीक नहीं किया गया तो भारी संख्या में समुद्री जीव-जंतुओं को नुकसान होगा. समुद्री परिवहन भी प्रभावित हो सकता है.  

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने कहा है कि बाल्टिक सागर के नीचे नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइनों के फूटने से जलवायु को नुकसान पहुंचाने वाली मीथेन का अब तक का सबसे बड़ा एकल रिसाव होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें

Indonesia: इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान मौत का खेल, स्टेडियम में बेकाबू हुए फैंस- 150 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Mahatma Gandhi Birth Anniversary: गांधी जयंती पर UN चीफ ने बापू को किया याद, कहा- उनकी सीख से आज की चुनौतियों को दे सकते हैं मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
LIVE: ओमान में भारतीय जहाज पर अटैक, एक भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
LIVE: ओमान में भारतीय जहाज पर अटैक, एक भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
Explained: टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?
टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?
भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक
भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget