एक्सप्लोरर

भारत के साथ खराब होते रिश्ते के बीच निक्की हेली ने अमेरिका को दी चेतावनी, कहा - 'जितनी जल्दी हो सके...'

Donald Trump US India: ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. इसकी वजह से दोनों देशों के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे. इस मामले पर निक्की हेली ने ट्रंप को चेतावनी दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर दोनों देशों के रिश्ते में कड़वाहट घोल दी है. ट्रंप नहीं चाहते हैं कि भारत, रूस से तेल खरीदे और उन्होंने इसको लेकर चेतावनी भी दी थी. अब इस मामले की गंभीर को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रंप प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इस रिश्ते को समय रहते ठीक कर लेना चाहिए. उन्होंने कहा है कि अगर चीन का मुकाबला करना है तो भारत के साथ संबंध अच्छे करने होंगे.

'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा, ''वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी बातचीत करें. जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी इस रिश्ते को ठीक किया जाना चाहिए. ट्रंप प्रशासन को भारत के साथ मतभेदों को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए. भारत और अमेरिका के रिश्ते परेशान करने वाले मोड़ पर पहुंच गए हैं.''

निक्की हेली ने भारत को भी दिया सुझाव

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को भी सुझाव दिया है. उन्होंने कहा, ''रूसी तेल के मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को गंभीरता से लें और व्हाइट हाउस के साथ मिलकर इसका समाधान निकालें.''

उन्होंने भारत की क्षमता और सप्लाई चेन को लेकर बात करते हुए कहा, ''भारत की क्षमता बहुत ज्यादा है. वह चीन की तरह बड़े पैमाने पर प्रॉडक्ट्स तैयार कर सकता है. खासकर वे चीजें जिन्हें आसानी से और जल्दी नहीं बनाया जा सकता, जैसे कि कपड़े, सस्ते फोन और सौर पैनल.''

ट्रंप ने चीन को दी राहत, पर भारत पर बढ़ाया टैरिफ

अमेरिका ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है. वहीं चीन को ट्रंप ने राहत दी है. उस पर भारत के मुकाबले कम टैरिफ लगा है. अहम बात यह भी है कि भारत के साथ-साथ चीन भी रूस से तेल खरीदता है, लेकिन ट्रंप का उसके प्रति सख्त रवैया नहीं दिखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget