एक्सप्लोरर

Niger Coup: नाइजर में तख्तापलट के बाद नए सैन्य शासक ने दी पड़ोसी देशों को धमकी, कहा- दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

General Abdurrahman Tchiyani Message तख्तापलट के बाद नाइजर के नए सैन्य शासक जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी ने साफ कर दिया है कि उनके देश में किसी बाहरी की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Coup in Niger: नाइजर के नए सैन्य शासक जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी ने पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उनके देश में हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी है. बुधवार (2 अगस्त) को नेशनल टेलीविजन पर नाइजर के नए सैन्य शासक ने पड़ोसी देशों को हिदायत देने के साथ ही देश के लोगों से रक्षा के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. 

टीवी पर राष्ट्र को एकता का संदेश देते हुए जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा कि यह समय हम सब के एकजुट होने का है. नाइजर के लोग एकजुट होकर उन सभी को हराएं, जो हमारे देश को अकथनीय पीड़ा पहुंचाना चाहते हैं. जो हमारे देश को अस्थिर करना चाहते हैं. अपने संबोधन के दौरान त्चियानी ने देश की जनता से चुनाव कराकर सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण करने का वादा भी किया. 

पश्चिम अफ्रीकी देशों ने दी है धमकी 

त्चियानी का यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब नाइजर में तख्तापलट के बाद क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है. बता दें कि पश्चिम अफ्रीकी देशों ने धमकी दी है कि अगर बजौम को 6 अगस्त तक नजरबंदी से रिहा नहीं किया गया और बहाल नहीं किया गया तो सैन्य बल का उपयोग किया जाएगा.

ECOWAS के प्रतिबंधों को बताया अवैध 

इससे पहले नाइजर में हुए तख्तापलट की पश्चिमी देशों ने भी कड़ी निंदा की. बुधवार रात त्चियानी ने कहा कि नाइजर को कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है और आगे भी राह आसान नहीं है, लेकिन देश को एकजुट रहने की जरूरत है. त्चियानी ने पश्चिम अफ्रीका राज्य आर्थिक समुदाय (ECOWAS) की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को अवैध, अनुचित, अमानवीय और अभूतपूर्व बताया.

90 प्रतिशत आबादी अंधेरे में 

बता दें कि ECOWAS के प्रतिबंधों के कारण नाइजर की 2.5 करोड़ से ज्यादा की आबादी अंधेरे में गुजर बसर कर रही है. दरअसल, नाइजर की 90 प्रतिशत बिजली आपूर्ति पड़ोसी देश नाइजीरिया से मिलती है, जिसे ECOWAS की ओर से घोषित प्रतिबंधों के तहत अब रोक दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan PTI Party: इमरान खान की पार्टी पर गिर सकती है गाज! चुनाव चिह्न के अयोग्य घोषित होने का खतरा, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget