एक्सप्लोरर

New York Subway Shooting: न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया हमलावर का हुलिया, आतंकी हमला मानने से किया इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को न्यूयॉर्क में मेट्रो रेल सबवे में भयावह गोलीबारी की घटना पर जानकारी दी गई. इस घटना में कम से कम 16 लोग घायल हो गए. व्हाइट हाउस घटना पर नजर बनाए हुए है. 

अमेरिका के सबसे बड़े शहर में से एक न्यूयॉर्क में मंगलवार को एक सबवे स्टेशन पर अचानक गोलीबारी हो गई. एक शख्स ने यहां कई लोगों पर गोलियां बरसा दीं और स्मोक बम भी फेंका. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को न्यूयॉर्क में मेट्रो रेल सबवे में भयावह गोलीबारी की घटना पर जानकारी दी गई. इस घटना में कम से कम 16 लोग घायल हो गए. व्हाइट हाउस घटना पर नजर बनाए हुए है. 

हमले को लेकर न्यूयॉर्क पुलिस का बयान भी आया है. पुलिस ने आतंकी हमला मानने से इनकार किया है. पुलिस ने कहा कि अभी आतंकवादी घटना के नजरिए से जांच नहीं हो रही. फायरिंग को लेकर जांच जारी हैं. लोग जानकारी दें. न्यूयॉर्क पुलिस को हमलावर के संभावित हुलिया की जानकारी भी मिल गई है. हमलावर गैस मास्क और कंस्ट्रक्शन वर्कर के कपड़े में था. 

न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमने एक 9 मिमी सेमी-ऑटोमैटिक हैंडगन, विस्तारित पत्रिकाएं और एक हैचेट बरामद किया. उन्होंने कहा कि हम वास्तव में भाग्यशाली हैं कि यह उससे कहीं ज्यादा बुरा नहीं था. एफबीआई के सहायक विशेष एजेंट माइकल ड्रिस्कॉल ने कहा कि एफबीआई-एनवाईपीडी संयुक्त आतंकवाद कार्यबल पूरी तरह से इस जांच में लगा हुआ है, जो जनशक्ति, तकनीकी सहायता और अन्य सभी चीजों के माध्यम से सहायता प्रदान करता है. 

पुलिस को है इस शख्स की तलाश

पुलिस ने कहा कि वे हमले के सिलसिले में 62 वर्षीय फ्रैंक आर जेम्स की तलाश कर रहे हैं, क्योंकि उसने एक यू-हॉल वैन किराए पर ली थी जो शूटिंग से जुड़ी हो सकती है. चाबी घटनास्थल पर मिली थी. एनवाईपीडी चीफ ऑफ डिटेक्टिव्स जेम्स एसिग ने कहा हम यह निर्धारित करने के लिए देख रहे हैं कि क्या उसका ट्रेन से कोई संबंध है.

हमलावर ने मंगलवार को स्थानीय समयानुसार 08:30 बजे ब्रुकलिन के 36वें स्ट्रीट स्टेशन पर एक स्मोक बम फेंका और आग लगा दी. खून से लथपथ यात्री धुंए से भरे स्टेशन के फर्श पर पड़े देखे गए. न्यूयॉर्क में हुए हमले से भारत की चिंता बढ़ गई है. भारतीय दूतावास न्यूयॉर्क पुलिस के संपर्क में है. हमले वाले ब्रुकलिन इलाके में 30 हजार भारतीय रहते हैं. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी अमेरिका में हैं.

ये भी पढ़ें- यूक्रेन ने व्लादिमीर पुतिन के करीबी नेता को हिरासत में लिया, नजरबंद रखे जाने के बाद हो गया था फरार

चारों तरफ अफरा-तफरी-धुआं, खून से लथपथ स्टेशन पर पड़े दिखे लोग, देखें न्यूयॉर्क स्टेशन पर फायरिंग का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget