एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क: 'ISIS से प्रेरित था धमाके का आरोपी बांग्लादेशी नागरिक अकायद उल्ला'

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क पुलिस ने एक मेट्रो स्टेशन में घर में बनाए गए बम से विस्फोट के आरोपी बांग्लादेशी नागरिक अकायद उल्ला के खिलाफ आतंकवाद के समर्थन के इल्जाम में मामला दर्ज किया है. इस घटना में आरोपी सहित चार लोग जख्मी हो गए थे. 27 साल के अकायद के बारे में पुलिस का कहना है कि वे आतंकवादी संगठन ISIS से प्रेरित है.

संदिग्ध बम हमलावर अकायद के शरीर में तार और एक पाइप बम लगा हुआ था. अमेरिका के सबसे बड़े बस टर्मिनल पोर्ट अथॉरिटी के पास दो सब-वे प्लैटफॉर्मों के बीच विस्फोट हुआ था जिसमें अकायद और तीन और लोग जख्मी हो गए थे.

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने ट्वीट किया कि अकायद पर आपराधिक रूप से एक हथियार रखने, आतंकवाद का समर्थन करने और ‘आतंकवादी धमकी’ देने के आरोप हैं. बताया जा रहा है कि धमाके में बुरी तरह जख्मी अकायद अस्पताल में गंभीर स्थिति में है. तीन और लोग इस धमाके में जख्मी हुए थे.

धमाके के बाद अकायद को हिरासत में ले लिया गया था. ख़बरों में बताया गया कि अकायद ने बम बनाने के लिए पाइप, कील, नौ वोल्ट की एक बैटरी और क्रिसमस लाइटों का इस्तेमाल किया था . फिर उसे अपने शरीर में लगा लिया था.

अकायद के ब्रूकलिन स्थित घर की तलाशी ली जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अकेले ही धमाके को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि विस्फोट सीसीटीवी वीडियो में रिकॉर्ड हो गया था.

एक अधिकारी ने बताया कि जांच अधिकारियों को दिए बयान में अकायद ने संकेत दिया कि वह मरने के लिए तैयार था. सूत्र ने यह भी कहा कि सब-वे में अपनी गतिविधियों के दौरान उसने बम अपने शरीर से लगा रखा था.

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन को बताया कि उसने ISIS के प्रति वफादारी जताई है और कहा कि उसने गजा में इस्राइली कार्रवाई के जवाब में यह कदम उठाया.

अब तक किसी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि, इसे आतंकवाद से जुड़ी घटना के तौर पर ही लिया जा रहा है. खुफिया और आतंकवाद निरोधक मामलों के लिए न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के उपायुक्त जॉन मिलर ने कहा कि अकायद एफबीआई की नजर में नहीं था.

मिलर ने सुबह सीबीएस को बताया, ‘‘यह शख्स बांग्लादेश से आया था, यहां रह रहा था, कई नौकरियां की, इसके किसी आर्थिक तंगी या किसी दबाव में होने की जानकारी नहीं है. वे न्यूयॉर्क पुलिस विभाग या एफबीआई की नजर में भी नहीं था. वे उसी चरित्र का है जो हम दुनिया भर में देख रहे हैं. यानी जो अचानक से कहीं से सामने आ जाता है.’’

उन्होंने कहा कि किसी अकेले शख्स की ओर से ऐसी वारदातों को अंजाम देने पर लगाम लगा पाना मुश्किल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget