एक्सप्लोरर

गोलीबारी से दहला न्यू मैक्सिको, पार्क में लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कितनी मौत हुई जानिए

Shooting at New Mexico: न्यू मैक्सिको राज्य के लास क्रूसेस शहर में एक पार्क में हुई गोलीबारी से अमेरिका में हड़कंप मच गया. इस घटना में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई.

New Mexico News: अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के लास क्रूसेस शहर में शुक्रवार (21 मार्च) रात एक पार्क में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस अभी भी हमलावर या हमलावरों की तलाश में जुटी है. 

यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे यंग पार्क में घटी, जो एक प्रसिद्ध संगीत और मनोरंजन स्थल है. पुलिस ने आम जनता से घटना से जुड़े वीडियो और सुराग साझा करने की अपील की है.

अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी

इस गोलीबारी की घटना में घायल हुए लोगों का इलाज लास क्रूसेस के तीन स्थानीय अस्पतालों और यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ऑफ एल पासो (क्षेत्रीय ट्रॉमा सेंटर) में जारी है. मेमोरियल मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता एंड्रयू कमिंस ने बताया कि छह घायलों को वहां लाया गया, जिनमें से पांच को एल पासो रेफर कर दिया गया. गौरतलब है कि लास क्रूसेस शहर चिहुआहुआन रेगिस्तान के किनारे और रियो ग्रांडे नदी के पास स्थित है. यह अमेरिका-मैक्सिको सीमा से लगभग 66 किलोमीटर उत्तर में स्थित है.

लास क्रूसेस के मेयर का बयान आया सामने

लास क्रूसेस की सिटी काउंसलर और मेयर प्रोटेम जोहाना बेंकोमो ने इस घटना को लेकर इंस्टाग्राम पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, 'ऐसी घटनाएं हमारे शहर में होंगी, यह कभी नहीं सोचा था. लेकिन अब यह भयावह सच बन चुकी है. हर पल ऐसी त्रासदी की आशंका बनी रहती है, और हम बस प्रार्थना करते हैं कि ऐसा न हो.'

जांच में जुटी पुलिस  

लास क्रूसेस के पुलिस प्रमुख जेरेमी स्टोरी ने खुलासा किया कि पुलिस को पार्क के एक बड़े क्षेत्र में 50 से 60 खोखे मिले, जो सभी हैंडगन के थे. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कि दो समूहों के बीच हुए विवाद में कई शूटर और हथियार शामिल थे और यह हिंसा आपसी दुर्भावना के कारण भड़की. उन्होंने बताया कि कई अन्य लोग भी इस गोलीबारी की चपेट में आ गए.  न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस, डोना एना काउंटी शेरिफ कार्यालय, एफबीआई और अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो भी इस मामले की जांच में लगी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget